छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए प्रेमी ने किया ऐसा कांड की पँहुच गया सीधा जेल / छत्तीसगढ़ - तालाब में निकले नाग-नागिन के जोड़े को दूध पिला रहे थे ग्रामीण , नाग ने ग्रामीण को डसा हुई मौत / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित थार ने बाईक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , एक युवक की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट , IMD ने जताई इन जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना / भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , पूरे इलाके में फैली सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - युवती को था स्कुटी में घूमने का शौख , शातिर ने उठाया फायदा और फिर रोज करने लगा,, / छत्तीसगढ़ - बोर्ड टॉपरों के लिए साय सरकार ने किया बड़ा एलान , जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे टॉपर्स / छत्तीसगढ़ - चलती कार में लगी भीषण आग , जिंदा जल कर शिक्षक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी / 
शादी के तीसरे दिन ही पत्नी ने प्रेमी से करा दी पति की हत्या , पांचवे दिन प्रेमी की मिली लाश , उलझी पुलिस

   cgwebnews.in   

शादी के तीसरे दिन ही पत्नी ने प्रेमी से करा दी पति की हत्या , पांचवे दिन प्रेमी की मिली लाश , उलझी पुलिस

97.72

बिहार
गया 09 जून 2023 - बिहार के गया में हुई एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. लकडाही गांव के रहने वाले अशोक कुमार की शादी 29 मई को रेवती कुमारी के साथ हुई थी. अशोक 30 मई को अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर लाया.

इसके अगले दिन यानी 31 मई को चौठरी रस्म के बाद अचानक अशोक गायब हो गया. परिजनों उसे हर जगह ढूंढ़ा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

मृतक अशोक के भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि किसी दोस्त का फोन आने के बाद उनका भाई 31 मई की देर शाम बाहर गया था. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. 01 जून को अशोक की खून से लथपथ लाश पड़ी मिली. किसी तेज धारदार हथियार से उसका गला काटा गया था. इसके बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. SSP आशीष भारती ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिटी SP हिमांशु के नेतृत्व टेक्निकल सेल और पुलिस अधिकारियों की एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की. जांच में हैरान कर देने वाली बात सामने आई।

मृतक की दुल्हन रेवती कुमारी के अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से अवैध संबंध थे. इस बात की जानकारी पति को लग गई थी. लिहाजा, शादी की रस्मों के दौरान ही उसने अपने पति की हत्या की साजिश रच ली थी. रेवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने सभी राज खोलकर रख दिया।

आरोपी रेवती ने पुलिस को बताया कि उसने अपने मौसेरे बहनोई से पति की हत्या करवाई थी, क्योंकि पति को उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल चुका था। SSP आशीष भारती ने बताया कि अशोक कुमार का शव 01 जून को बरामद किया गया था।

वहीं, 06 जून को रेवती के मौसेरा बहनोई (प्रेमी) उपेंद्र यादव का शव भी आमस थाना क्षेत्र के जीटी रोड से बरामद किया गया है। शव पर किसी तरह के कोई भी जख्म के निशान नहीं थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उपेंद्र यादव की हत्या किसने करवाई, पुलिस यह जानने की कोशिश में जुटी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/