विधायक ने युवक को मारा थप्पड़ , बदले में युवक ने भी विधायक जी को जड़ दिया झन्नाटेदार तमाचा / अचानक आये तेज आंधी से होर्डिंग गिरा , 08 लोगो की दब कर मौत , 60 से अधिक घायल  / छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के पुनर्मूल्यांकन की आवेदन प्रक्रिया शुरु , पढ़े अंतिम तारीख सहित पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की शादी तुड़वाने के लिए प्रेमी ने किया ऐसा कांड की पँहुच गया सीधा जेल / छत्तीसगढ़ - तालाब में निकले नाग-नागिन के जोड़े को दूध पिला रहे थे ग्रामीण , नाग ने ग्रामीण को डसा हुई मौत / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित थार ने बाईक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , एक युवक की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट , IMD ने जताई इन जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना / भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , पूरे इलाके में फैली सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - युवती को था स्कुटी में घूमने का शौख , शातिर ने उठाया फायदा और फिर रोज करने लगा,, / 
युवती को कार में जबरन बिठाने का मामला , दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

   cgwebnews.in   

युवती को कार में जबरन बिठाने का मामला , दो पुलिसकर्मियों सहित तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

30.80

मध्य प्रदेश
भोपाल 09 जून 2023 - राजधानी के गोविंदपुरा इलाके में एक युवती को कार में जबरन बिठाने की कोशिश का मामला सामने आया है। युवती ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत अपने एक पुराने परिचित और उसकी सुरक्षा में तैनात दो पुलिसकर्मियों पर छेड़खानी , मारपीट और मोबाइल तोड़ने के आरोप लगाया हैं। इस पर गोविंदपुरा पुलिस ने तीन लोगों पर छेड़खानी , मारपीट और धमकाने की धाराओं में FIR दर्ज की है। आरोपित अपने आप को स्वतंत्र पत्रकार बताता है।

गोविंदपुरा थाना पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर में रहने वाली 27 वर्षीय युवती निजी काम करती है। उसने अपनी शिकायत में बताया है कि अनम इब्राहिम नाम के एक व्यक्ति को करीब पांच साल से जानती है। अनम इब्राहिम अपने आप को स्वतंत्र पत्रकार बताता है। उसे शासन की ओर से दो पुलिस के सुरक्षाकर्मी मिले हुए हैं, जिनके नाम अभिनय प्रजापति और महेंद्र कुमार शाक्य हैं। आरोपित अनम इब्राहिम पर युवती की दादी ने 2019 में घर में घुसने की FIR दर्ज कराई थी। इस केस के सिलसिले में 14 जून को युवती की कोर्ट में पेशी है। इसको लेकर अनम उसे परेशान कर रहा है।

07 जून को आरोपित अनम अपने दोनों सुरक्षाकर्मियों के साथ युवती के घर के आसपास घूम रहा था। फरियादी युवती उस समय सुबह टहलने निकली थी। उसका आरोप है कि तभी रास्ते में आरोपित ने अपने दोनों सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश की। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भागी। इस चक्‍कर में उसे चोट भी लग गई। युवती का यह भी आरोप है कि इस घटना के बाद अनम के सुरक्षाकर्मियों ने उसके घर पर पहुंचकर हंगामा किया और उसके दरवाजे तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। उसकी मां का भी पीछा किया और धमकाया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/