प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
भाई ने लगाया पवित्र रिश्ते पर कलंक , बहन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो , सदमे में डूबा परिवार

   cgwebnews.in   

भाई ने लगाया पवित्र रिश्ते पर कलंक , बहन से रेप कर बनाया अश्लील वीडियो , सदमे में डूबा परिवार

16.85

देश
चूरू 31 मई 2023 - राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ थाना इलाके में एक युवक ने अपनी गंदी हरकत से पवित्र रिश्तों का कत्ल कर दिया. इस युवक की हरकत से भाई - बहन के पवित्र रिश्ते पर कलंक लग गया. यहां एक भाई ने अपनी 19 साल की चचेरी बहन के साथ रेप कर उसका अश्लील वीडियो बना लिया. बाद में उसे वायरल करने की धमकी देकर बहन से बार-बार संबंध बनाए. घटना का पता चलने पर परिवार सदमे में डूब गया. अंतत: पीड़िता ने हिम्मत कर अपनी मां को आप बीती बताई. उसके बाद सदमे में आई मां ने जैसे तैसे करके खुद को और बेटी को संभाला. बाद में मां बेटी को लेकर रतनगढ़ पुलिस थाने पहुंची. वहां उसने आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया।

रतनगढ़ पुलिस ने बताया कि इलाके के एक गांव की 19 वर्षीय युवती ने अपनी मां के साथ थाने में उपस्थित होकर भाई के खिलाफ रिपोर्ट दी है. उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके ताऊ का बेटा पड़ोस मे रहता है. वह उस पर गंदी नजर रखता था. पीड़िता ने बताया कि वह बीते 12 दिसंबर 2021 की रात अपने घर की छत पर बने कमरे में सो रही थी. इस दौरान उसका भाई वहां पर आया और उसके साथ रेप किया।

आरोपी भाई ने इस दौरान उसका अश्लील विडियो बना लिया. इसके साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी. उसके बाद वह उस गंदे वीडियो के दम पर उसे ब्लैकमेल करने लग गया. ब्लैकमेलिंग के जरिए आरोपी भाई ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया. लेकिन वह लोकलाज के कारण चुप रही. पीड़िता ने बताया कि वह हाल ही में 22 मई 2023 को दवा लेने के लिए रतनगढ़ आई थी. इस दौरान भाई ने उसे बार-बार फोन करके परेशान किया।

इससे वह दुखी होकर वह बिना दवा लिए ही घर आ गई और उदास रहने लगी. इस पर जब मां ने उससे उदासी का कारण पूछा तो उसने पूरी घटना के बारे में बताया. बेटी की आपबीती सुनकर मां के पैरों तले से जमीन खिसक गई. पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है. थानाधिकारी सुभाष बिजारणियां पूरे मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/