आरक्षक पर आया महिला ASI का दिल , चुनाव ड्यूटी के बाद दोनो हुए फरार , IG ने कही यह बात / छत्तीसगढ़ - पत्थर से कुचल कर अधेड़ की हत्या , इलाके में दहशत का माहौल / छत्तीसगढ़ - पार्षदों का अधिकार छीना , अब मतदाताओ को मिलेगा नगर सरकार बनाने का अधिकार?? / केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / 
छत्तीसगढ़ - नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , करोड़ो के नकली गुटखा और रॉमटेरियल जप्त

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश , करोड़ो के नकली गुटखा और रॉमटेरियल जप्त

92.50

रायपुर
रायपुर 31 मई 2023 - मंदिरहसौद विधानसभा बाइपास में मंगलवार की रात खाद्य विभाग ने एक गोदाम में छापा मारकर 1 करोड़ से ज्यादा का गुटखा पकड़ा है। उसे माणिकचंद और सितार के पाउच में पैक किया जा रहा था। खाद्य विभाग के अफसरों को गुटखा नकली होने का शक है। छापा पड़ते ही वहां के सुपरवायजर और बाकी जिम्मेदार भाग निकले। केवल पैकिंग करने वाले कर्मचारी ही पकड़े गए।

दरअसल खाद्य विभाग की टीम को नकली गुटखा पैकिंग कर बाजार में बेचे जाने की खबर थी। मुखबिर की सूचना के बाद खाद्य विभाग के अफसरों की टीम ने मंगलवार की रात छापेमारी की। गोदाम में तीन दर्जन से ज्यादा बोरों में गुटखा और खाली पाऊच मिला। गोदाम के एक हिस्से में गुटखा बनाने का रॉ मटेरियल मिला है। वहीं मिक्चर मशीन भी रखी थी। पाऊच पैक करने वाली मशीन को भी एक हिस्से में रखा गया है। 

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रॉ मटेरियल को गोदाम में मिक्स कर उसे पाऊच में पैक किया जा रहा था। गोदाम के बाहर किसी तरह का साइन बोर्ड नहीं लगा है। इस वजह से माना जा रहा है कि नकली गुटखा ब्रांडेड कंपनी के पाऊच में पैक करके बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। खाद्य विभाग के साथ पुलिस और जिला प्रशासन की टीम भी वहां पहुंच गई है। पुलिस के अधिकारी पकड़े गए कर्मचारियों से पूछताछ कर रहे हैं। खाद्य विभाग की ओर से सर्वेश्वर यादव , शाभना चंद्राकर , राखी ठाकुर , संतोष ध्रुव और सिद्धार्थ पांडे ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/