केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता के निधन पर दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने किया शोक ब्यक्त / छत्तीसगढ़ - फरार कांग्रेस नेता पर चला निगम का हंटर , दुकान सील कर समान किया जप्त / छत्तीसगढ़ - अज्ञात वाहन ने बाईक सवारो को मारी टक्कर , हादसे में माँ और बेटे की मौके पर ही मौत / प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / 
मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार , 10 दिनों तक अटकने के बाद इन इलाकों में बढ़ा आगे

   cgwebnews.in   

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार , 10 दिनों तक अटकने के बाद इन इलाकों में बढ़ा आगे

63.81

नई दिल्ली
नई दिल्ली 30 मई 2023 - मानसून का इंतजार कर रहे लोगों और किसानों के लिए खुशखबरी है। लगभग 10 दिनों के बाद मानसून अपने रास्ते पर आ गया है। केरल के तटीय इलाकों में जल्द दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने 4 जून तक मानसून के केरल में आने की संभावना जताई है, लेकिन यह तिथि आगे खिसक सकती है। IMD कोलकाता की शाखा के निदेशक व मौसमी विज्ञानी ए के सेन ने बताया कि मानसून के बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश में पहुंचने की तिथि का तभी आकलन किया जा सकता है। जब केरल के तटीय इलाकों में प्रवेश करेगा।

ए के सेन ने कहा, मानसून के बंगाल पहुंचने की तिथि 8 जून है। बिहार में 10 जून तक और अगले चार से पांच दिनों में यूपी पहुंच जाता है। हालांकि केरल में मानसून के देरी के कारण उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में इसका प्रवेश विलंब हो सकता है।

निजी एजेंसी स्काईमेट ने केरल में मानसून के प्रवेश की तिथि 7 जून बताई है। एजेंसी के प्रवक्ता महेश पलावत ने कहा कि 6 या 7 जून को मानसून केरल में दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग ने पहले मानसून के केरल में पहुंचने की तिथि 1 जून बताई थी। हालांकि बाद में संशोधित करते 4 जून किया गया। 19 से 20 मई तक मानसून अंडमान निकोबार द्वीप समूह के इलाकों में सक्रिय हो गया था।

अनुकूल स्थितियां नहीं होने के कारण मानसून की गति धीमी पड़ गई और 10 दिनों तक आगे नहीं बढ़ पाया। मंगलवार को मानसून ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह के पूरे क्षेत्र को घेर लिया। वह अंडमान और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी भाग के कुछ इलाकों में आगे बढ़ रहा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/