छत्तीसगढ़ में 05 दिनों तक बारिश के साथ तेज आँधी की चेतावनी , आज देर शाम से बदलेगा मौषम / मौलवी ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , रेप का VIDEO वायरल होते ही मौलवी गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - अचार संहिता हटते ही पुलिस विभाग में होगी बम्फर भर्ती , अधिक जानकारी के लिए पढ़े पूरी खबर / छत्तीसगढ़ - SP बंगले में तैनात आरक्षक ने खुद को मारी गोली , हालत नाजुक / कल बंद रहेगी सभी शराब की दुकानें , नही मिलेगी एक बूंद भी शराब , आदेश जारी / स्कूल के क्लासरूम में महिला टीचर ने नाबालिग छात्र के साथ किया सुहागरात की प्रेक्टिस , FIR हुआ दर्ज / PM मोदी ने दी 05 बड़ी गारंटी , कहा जब तक मोदी है तब तक कोई भी माई का लाल,,, / सड़क हादसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की मौत , कार का टायर बदलते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर / छत्तीसगढ़ - ज्वेलर्स गोविंदराम अनिल कुमार और तिवारी ज्वेलर्स के शोरूम में छापा , सराफा कारोबारियों में हड़कंप / 
छत्तीसगढ़ - नौकरानी से रेप करने में हुआ नाकाम तो हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाया , PM में हुआ खुलासा

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - नौकरानी से रेप करने में हुआ नाकाम तो हत्या कर लाश  को फंदे पर लटकाया , PM में हुआ खुलासा

40.73

रायपुर
रायपुर 16 मई 2023 - तीन साल पहले सिमरन सिटी के एक मकान में युवती की संदिग्ध मिली लाश मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नौकरानी से दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद मालिक ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस से बचने के डर से आरोपी ने युवती के शव को फंदे पर लटका दिया था।

दरअसल ये पूरा मामला 2020 और टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। 21 वर्षीय कुमारी काजल ठाकुर निवासी रानीतराई दुर्ग की रहने वाली थी। तीन साल पहले रायपुर सिमरन सिटी निवासी आशीष दत्ता के यहां झाड़ू पोछा का काम करती थी और वहीं रहती थी। 16 अप्रैल को युवती की लाश आशीष दत्ता के घर के छत पर फंदे से लटकी मिली थी। घटना की शिकायत आशीष ने टिकरापारा थाने में की थी। शव के पोस्टमार्टम के बाद तकनीकी समस्या के चलते मृत युवती की पीएम रिपोर्ट आने में तीन साल लग गए। रिपोर्ट आने पर युवती के मौत का कारण गला दबाकर हत्या की बात सामने आई। SSP प्रशांत अग्रवाल ने मामले में क्राइम SP अभिषेक माहेश्वरी, ASP डीसी पटेल को जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दिए।

पुलिस और सायबर सेल की टीम ने संदेह के आधार पर मकान मालिक को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की। पूछताछ में ज्यादा देर आरोपी आशीष दत्ता पुलिस को गुमराह नहीं कर पाया और हत्या की बात कबूल कर ली। आरोपी ने बताया कि घटना के समय उसकी पत्नी और बेटी कोलकाता गये हुए थे। इस दौरान नौकरानी को अकेले देखकर उसकी नियत खराब हो गई। 16 अप्रैल 2020 को उसने नौकरानी से दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी आक्रोशित हो गया और युवती की गला दबाकर हत्या कर दी।

घटना के बाद पकड़े जाने के डर से शव को फंदे पर टांगकर सुसाइड बताते हुए खुद पुलिस को कॉल कर इसकी जानकारी टिकरापारा थाने को दी थी। फिलहाल पुलिस ने 302 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/