सक्ती के युवक के पास आया PM मोदी का पत्र , PM मोदी ने पत्र में लिखी यह भावनात्मक बात / सक्ती - गोमती देवी हॉस्पिटल को बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग?? , क्लीनचिट देने की हो रही है तैयारी?? / छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात / छत्तीसगढ़ - पत्नी के घर से बाहर जाते ही SECL कर्मी पति ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो... / छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 04 में चला चाकू , एक कैदी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / स्कूल जाने से मना कर रही थी बेटी , पिता ने कारण पूछा तो रह गया हैरान , कहा टीचर मेरे साथ.. / छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग / पहले कांग्रेस नेता के बेटे पर लगाया रेप का आरोप , फिर कोर्ट में बयान से पलटी पीड़िता , कहा वो मेरा अच्छा दोस्त / 
छत्तीसगढ़ - पापा चला रहे थे कार और पापा की परी बेटी कर रही थी स्टंट , पुलिस ने दी यह सजा

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - पापा चला रहे थे कार और पापा की परी बेटी कर रही थी स्टंट , पुलिस ने दी यह सजा

11.52

दुर्ग
दुर्ग 14 मई 2023 - दुर्ग जिले में फिर से चलती कार में स्टंट करने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार एक बीएसपी ऑफिसर चला रहा है और उसकी बेटी कार की खिड़की से बाहर निकल कर स्टंट करती नजर आ रही है। ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने चालक के खिलाफ 2800 रुपए का चालान काटा है और दोबारा ऐसा न करने के लिए माफी भी मंगवाई है।

ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने कहा, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियम को लेकर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस वीडियो में रात के समय एक कार CG-07 BC 5627 वाइ शेप ब्रिज से साइंस कॉलेज की तरफ जा रही थी। उसकी खिड़की से एक लड़की निकलकर स्टंट करती दिख रही है।

कार की पिछली सीट पर बैठा एक लड़का उस लड़की का वीडियो बना रहा है। इसी दौरान बाइक से पीछे चल रहे दो युवकों ने इनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जैसे ही इसकी जानकारी दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव को हुई उन्होंने ट्रैफिक डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ट्रैफिक पुलिस ने जब पता किया तो कार भिलाई स्टील प्लांट के एक अधिकारी की थी। वो अधिकारी खुद कार को चला रहा था। कार में उसके घर के लोग बैठे थे। बीएसपी अधिकारी ने माफी मांगते हुए कहा कि स्टंट करके जो गलती उसने की है वैसी गलती आप न करें और अपने बच्चों को भी न करने दें। ये बहुत खतरनाक स्टंट है, इसमें जान का जोखिम भी हो सकता है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/