खतरे में राहुल गांधी की उम्मीदवारी ?? , निर्वाचन आयोग में हुई तगड़ी शिकायत , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस में फूटा लेटर बम , ब्लाक अध्यक्ष के पत्र से कांग्रेस पार्टी में आया भूकंप , जाने क्या लिखा है पत्र में,, / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते हुई थी रामफल की हत्या , आरोपी ने किया यह चौकाने वाला खुलासा / सक्ती - चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दिनेश शर्मा 'अन्नपूर्णा' ने झोंकी ताकत , कहा ऐतिहासिक होगी कमलेश की जीत / कोरबा के हाट बाजार से लौट रहे ब्यापारियों से भरी पिकअप पलटी , 02 ब्यापारी की मौके पर ही मौत / देर रात बेटी के कमरे से आ रही थी आह-आह.. की उत्तेजक आवाज , जब परिजन कमरे के अंदर गए तब / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता के साथ हुए विवाद के बाद राधिका खेड़ा ने दिया इस्तीफा / सक्ती के कांग्रेस नेता नरेश गेवाडीन सहित इन नेताओं को तत्काल लोकसभा क्षेत्र से बाहर जाने का आदेश जारी / छत्तीसगढ़ - मतदान करने अपने गृहग्राम लौट रहे तीन युवक हादसे का शिकार , एक कि मौके पर ही मौत / 
तेज रफ्तार कार ने TI की बाईक को मारी टक्कर , हादसे में थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

तेज रफ्तार कार ने TI की बाईक को मारी टक्कर , हादसे में थाना प्रभारी की मौके पर ही मौत

94.64

मध्य प्रदेश
मंदसौर 07 मई 2023 -  रतलाम में पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक की बाइक को मल्हारगढ़ में फोर लेन पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में निरीक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। निरीक्षक अपनी पुत्री की शादी के लिए छुट्टी लेकर गृह ग्राम बोरखेड़ी इंदौर आए हुए थे। और रविवार को ही उनकी पुत्री पहली बार ससुराल से मायके भी आई थी। इस दर्दनाक हादसे से परिवार की खुशिया मातम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम 6 बजे के लगभग रतलाम पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक 58 वर्षीय रामचंद्र भाटी महू-नीमच राजमार्ग फोरलेन पर मल्हारगढ़ में पगारिया पेट्रोल पंप के निकट से बाइक क्रमांक MP 14 NG 4369 से सड़क पार कर रहे थे इसी दौरान फोर लेन पर तेज गति से आ रही कार क्रमांक MP 09 CF 0029 के चालक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 

हादसे में गंभीर घायल निरीक्षक भाटी को मल्हारगढ़ के सरकारी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक जितेंद्र पाटीदार ने परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्ट्मार्टम कर शव स्वतजनों को सौंपा। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर एसडीओपी मनोज रत्नाकर, टीआई राजेंद्र पंवार मौके पर पहुंचे। टीआई पंवार ने बताया की पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

जानकारी के अनुसार निरीक्षक आरसी भाटी मल्हारगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बोरखेड़ी इंदौर के ही रहने वाले थे। और हाल ही में उनकी पुत्री की शादी हुई थी। इस शादी के लिए ही एक माह की छुट्टी लेकर गांव आए हुए थे।

रविवार को वह बाइक से किसी काम से मल्हारगढ़ आए थे। वापस गांव में लौटते समय यह हादसा हो गया। भाटी के इकलौते पुत्र का भी कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया था। उनके एक पोता है। रविवार को ही उनकी पुत्री ससुराल से पहली बार मायके आई थी। इस दुखद घटना ने परिवार में खुशी के माहौल को गम में बदल दिया। एसडीओपी मनोज रत्नाकर ने रतलाम एसपी व एएसपी को घटना की जानकारी दी। उनका अंतिम संस्कार 8 मई को सुबह 9 बजे बोरखेड़ी इंदौर में होगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/