छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया बैन , राज्य में काम नही कर पाएंगे इन 07 संगठन के कार्यकर्ता / युवाओं के गुनहगार जाएंगे जेल , भुवनेश्वर के दोषियों को मिलेगी सजा , तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - जनपद सदस्य मकसूद आलम की गई कुर्शी , कांग्रेस सरकार में खाई थी खूब मलाई / हेलीकॉप्टर में गिरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा / जांजगीर चाम्पा - अब तक का सबसे बड़ा सड़क हादसा , ट्रक की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी सहित बेटा और बेटी की मौत / केंद्र से अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली से छत्तीसगढ़ पँहुची CBI की टीम , बिरनपुर के लिए हुई रवाना / प्रेमिका के इंकार करने पर हैवान बना प्रेमी , पहले बांधकर किया रेप फिर लोहे के गर्म रॉड से,, / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस तो ट्रक ने रगड़ा , एक बाराती का सिर हुआ धड़ से अलग वही दो के हाथ हुए अलग / छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के बयान से बवाल , लोगो को दी गर्दन काटने की नसीहत , VIDEO हुआ वायरल / 
एक दिन पहले खरीदी थी सेकेंडहैंड कार , रिवर्स करते समय कुएं में गिरी , पिता और पुत्री की मौत

   cgwebnews.in   

एक दिन पहले खरीदी थी सेकेंडहैंड कार , रिवर्स करते समय कुएं में गिरी , पिता और पुत्री की मौत

32.91

मध्य प्रदेश
उज्‍जैन 05 मई 2023 - एक दिन पहले पुरानी कार खरीदी और खेत पर बने मकान के यहां उसे चलाने की कोशिश की। इसी दौरान कार 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। हादसे में कार में सवार पिता व पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बेटे व भांजी की हालत गंभीर होने पर रतलाम रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है कि मृतक को कार चलाना नहीं आता था। वह कार में बैठकर गियर बदल रहा था तभी कार रिवर्स होकर कुएं में जा गिरी। नगर के उज्जैन दरवाजा बड़नगर रोड स्थित उड़ान पब्लिक स्कूल के समीपस्थ धाकड़ परिवार में शुक्रवार को मातम छा गया।

पुलिस के अनुसार कन्हैयालाल उर्फ पवनपुत्र राजाराम संगीतला ने एक दिन पूर्व पुरानी कार खरीदी थी। शुक्रवार को वह उज्जैन दरवाजा बड़नगर रोड स्थित उड़ान पब्लिक स्कूल के समीपस्थ बने मकान पर था। सुबह 10.45 बजे वह कार में चला रहा था।

कार में 11 वर्षीय पुत्र योगेश, 8 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी उर्फ लाली एवं 16 वर्षीय भांजी हेमा उर्फ शिवानी पुत्री दिनेश वरवनिया बैठे हुए थे। अचानक रिवर्स गियर लगने से कार 30 फीट गहरे कुएं में जा गिरी। तेज आवाज सुनकर घर पर काम कर रही कन्हैयालाल की पत्नी व अन्य परिजन बाहर आए तो उनके होश उड़ गए।

आत्माराम बैरागी, रजनीश संगीतला एवं बंटी मेहता कुएं में उतरे और सभी को खाट पर बांधकर रस्सी से खींचकर ऊपर लाए। हादसे में कन्हैयालाल एवं लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, योगेंद्र एवं हेमा को शासकीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

इधर हादसे की जानकारी लगने के बाद एसडीएम पुरुषोत्तम कुमार , एसडीओपी पुष्पा प्रजापति, थाना प्रभारी रविंद्र यादव, तहसीलदार अर्पित मेहता सहित पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा।

कन्हैयालाल ने एक दिन पहले ही लाल कलर की अल्टो कार खरीद थी। इस कारण घर में खुशी का माहौल था। वह अपने परिवार वालों को घुमाने के लिए लेकर आए थे। शुक्रवार को हुए इस हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया।

कन्हैयालाल को पूरी तरह से कार चलाना नहीं आता था। अपने बच्चों को कार में बैठाकर कार को आगे पीछे कर रहे थे। कार पीछे करने के दौरान कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/