51 दिन के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये CM केजरीवाल लेकिन नही कर सकेंगे यह चार काम  / छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / छत्तीसगढ़ - शिक्षक ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - मालवाहक और कार में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत और तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / 
निजी बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो के बारदाने जल कर खाक

   cgwebnews.in   

निजी बारदाना गोदाम में लगी भीषण आग , लाखो के बारदाने जल कर खाक

92.95

मध्य प्रदेश
कटनी 23 अप्रैल 2023 - कटनी जिले के कुठला थाना अंतर्गत बारदाना गोदाम में आग भड़कने से उसमें रखा लाखों रुपये का बारदाना जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर निगम के दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। वहीं गोदाम में अंदर जाने का रास्ता पर्याप्त न होने के कारण जेसीबी की मदद से दीवाल को तोड़ते हुए रास्ता बनाया गया है। हादसा सुबह 5 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जिसके बाद सुबह 6 बजे से सुबह 9 बज तक लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन पूरी तरह से आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत चाका ग्राम पंचायत के सामने रवि रंजन जायसवाल की बारदाना की गोदाम है। आज सुबह 5 बजे रवि के पिता टहलने निकले तो उन्होंने अपनी गोदाम में से धुआं उठता देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी और जिला पुलिस ने पुलिस कंट्रोल रूम और दमकल विभाग को जानकारी दी। जिस पर मौके पर दमकल कर्मियों का अमला वाहन लेकर पहुंचा। इसके बाद दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती जा रही थी। जिसके बाद दमकल की 2 और गाड़ियों को बुलाया गया जिनके द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया। सुबह 9 बजे तक मौके पर तीन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन आग लगातार बढ़ती ही जा रही थी।

बारदाना गोदाम में आग लगने का प्रारंभिक कारण बिजली का शार्ट सर्किट होना माना जा रहा है। वहीं गोदाम मालिक ने बताया कि गोदाम में लगभग तीन से चार लाख बारदाना रखा हुआ था और आग लगने के कारण 40 से 50 लाख रुपये का नुकसान की संभावना है। आग लगने के बाद आसपास के लोग भी आग बुझाने में जुटे रहे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/