छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - डिप्टी रेंजर दुबे की पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई , फिर मारते हुए लेकर गए थाने , जाने क्या है मामला / एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 51 दिन के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये CM केजरीवाल लेकिन नही कर सकेंगे यह चार काम  / छत्तीसगढ़ - कार में आपत्तिजनक समान के साथ डाटा एंट्री आपरेटर की लाश मिलने से मची सनसनी / छत्तीसगढ़ - शिक्षक ने अपने ही स्कूल के नाबालिग छात्रा को बनाया हवस का शिकार , प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा / छत्तीसगढ़ - मालवाहक और कार में जबरजस्त टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत और तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - क्या विष्णु सरकार भी बोर्ड टॉपरों को कराएगी हेलीकॉप्टर की सैर , जाने क्या है सरकार का प्लान / पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / 
जांजगीर चाम्पा - बीच चौक पर आपस मे भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा - बीच चौक पर आपस मे भिड़े भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता

11.57

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 20 अप्रैल 2023 - आज अकलतरा के शास्त्री चौक में एक निजी चैनल द्वारा कराये जा रहे डिबेट के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और मामला बहस से आगे बढ़कर झूमा झटकी तक जा पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार अकलतरा के शास्त्री चौक में आज एक निजी चैनल द्वारा एक डिबेट कराया जा रहा था जिसमें चारों दलों कांग्रेस, भाजपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के प्रवक्ताओं और कार्यकर्ताओं को डिबेट के लिए बुलाया गया था।

इस डिबेट का उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ दल के द्वारा किये गये कार्यो की समीक्षा करना था। बताया जा रहा है कि चारों दलों के कार्यकर्ता, पार्षद और संगठनों के पदाधिकारी शास्त्री चौक में उपस्थित थे और सबका परिचय और कार्यक्रम के उद्देश्य के विषय में बताने के बाद सबसे पहले भाजपा के कार्यकर्ताओं को पांच साल की उपलब्धियों और आने वाले समय में विकास की योजनाओं के विषय में आमंत्रित किया गया। भाजपा से शांति भारते नगर पालिका अध्यक्ष के द्वारा अपने कार्यकाल और अकलतरा विधायक सौरभ सिंह द्वारा कराए जा रहे कार्यों को गिनाया गया। जब शांति भारते द्वारा विधायक सौरभ सिंह द्वारा कराए गए कार्यो को बताया जा रहा था उसी समय कांग्रेस से कुछ कार्यकर्ताओं ने विकास कार्यो को नहीं होना बताया।

इसी बीच दोनों दलों से अपने दल के लिए जिंदाबाद और विपक्षी दल के लिए मुर्दाबाद के नारे लगाए गए जिस इसके उपरांत जब कांग्रेस कार्यकर्ताओ को बोलने का मौका मिला तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उनकी उपलब्धियों को झूठा बताया। बहस के दौरान ही दोनों दलो ने एक दूसरे दल के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के मूर्दाबाद के नारे लगाए जिसके बाद मामला गरमा गया और बात धक्का-मुक्की में बदल गयी। दो दलों में गाली-गलौज और गैर संवैधानिक शब्दों का प्रयोग हुआ। यह सब दो से ढाई घंटे तक चला है। बड़ी मुश्किल से मामला शांत हुआ और दोनों दलों के लोग वापस हुए।

दोनों ही दलों ने यह तो माना कि आरोप प्रत्यारोप के बाद एक दूसरे के राष्ट्रीय नेताओं के मुर्दाबाद से मामला गरमाया है लेकिन दोनों ही दलों का कहना है कि मुर्दाबाद के नारे पहले उन्होंने नहीं लगाए हैं चाहे जो भी हो परन्तु ऐन चुनाव आने के कुछ महीने पहले दो राष्ट्रीय दल के कार्यकर्ताओं की झूमा झटकी जनता को क्या संदेश देगी , इसे दोनों दलों ने परे रख दिया था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/