छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / छत्तीसगढ़ - डॉ महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से पूछा आपका रिश्ता क्या है , मेरा परिवार तो,, / छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / 
विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ में सक्रियता बढ़ाएंगे दिल्ली के नेता

   cgwebnews.in   

विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ में सक्रियता बढ़ाएंगे दिल्ली के नेता

34.91

रायपुर
रायपुर 18 अप्रैल 2023 - विधानसभा चुनाव 2023 के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा ने दिल्ली से लेकर स्थानीय नेताओं की सक्रियता को बढ़ाने की रणनीति बनाई है। अप्रैल के आखिरी सप्ताह से लेकर मई-जून तक केंद्रीय नेताओं मंत्रियों के दौरे अधिक होंगे। मई में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। वह 10 से 12 मई के बीच आ सकते हैं। इसके पहले 20 अप्रैल तक प्रदेश के हर विधानसभा में प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेताओं के प्रवास का कार्यक्रम संगठन ने तय किया है।

केंद्रीय स्तर के नेताओं के प्रवास को लेकर रणनीति बनाने को दिल्ली में प्रदेश भाजपा के नेता एकजुट हएु। इसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय और प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव शामिल हुए। बैठक में संगठनात्मक और राजनीतिक दोनों ही तरह के विषयों को लेकर बैठक हुई।

पार्टी सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ की हर घटना पर शीर्ष नेता जानकारी ले रहे हैं। इंटरनेट मीडिया से लेकर बूथ स्तर पर भाजपा के विभिन्न् मोर्चा, प्रकोष्ठों को जो जिम्मेदारी मिली है उसकी मानिटरिंग के लिए भी नेताओं को लगाया जा रहा है।

एक तरफ प्रदेश में जहां दिल्ली के नेताओं के दौरे बढ़ेंगे उसी के साथ स्थानीय नेताओं को भी जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक शामिल होंगे। विधानसभा स्तरीय शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजकों की बैठक के लिए अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह को रायपुर ग्रामीण और धमतरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव को दुर्ग ग्रामीण, अंबिकापुर और चित्रकोट, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल कोटा, बेलतरा, मस्तुरी, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर को दुर्ग शहर, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक को कटघोरा, कोरबा, रामपुर, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को भिलाई नगर व वैशाली नगर, राज्यसभा सदस्य सरोज पांडेय को रायपुर उत्तर, रायपुर दक्षिण और आरंग, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को रायपुर पश्चिम, धरसींवा और कसडोल, पवन साय को सारंगढ़, पामगढ़ और बलौदाबाजार, विष्‍णुदेव साय को सामरी और लुंड्रा समेत अन्य नेताओं को भी विधानसभा की जिम्मेदारी मिली है। विभिन्न् मोर्चा के तहत प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों के लिए प्रभारी और सहप्रभारियों की नियुक्ति की है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/