छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / छत्तीसगढ़ - IPL सट्टे पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही , प्रकाश देवांगन सहित 12 बड़े सटोरिये गिरफ्तार / छोटे भाई की पत्नी पर आया जेठ का दिल , भाई बहु भी गिरी जेठ के प्यार में फिर एक दिन हुआ यह / छत्तीसगढ़ सरकार ने बढ़ाया बैन , राज्य में काम नही कर पाएंगे इन 07 संगठन के कार्यकर्ता / युवाओं के गुनहगार जाएंगे जेल , भुवनेश्वर के दोषियों को मिलेगी सजा , तीसरी बार बनेगी मोदी सरकार - दिनेश शर्मा अन्नपूर्णा / छत्तीसगढ़ - जनपद सदस्य मकसूद आलम की गई कुर्शी , कांग्रेस सरकार में खाई थी खूब मलाई / हेलीकॉप्टर में गिरी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी , कार्यक्रम में जाने के दौरान हुआ हादसा / 
बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई गई , CCTV से निगरानी तेज

   cgwebnews.in   

बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ाई गई , CCTV से निगरानी तेज

71.87

उत्तर प्रदेश
बांदा 18 अप्रैल 2023 - पुलिस हिरासत में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की सनसनीखेज हत्‍या पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है। उत्‍तर प्रदेश की जेलों में बंद अन्‍य माफिया की सुरक्षा को लेकर चुनौती ऐसे में बढ़ गई है। इसी क्रम में बांदा जिले की जेल में बंद माफिया मुख्‍तार अंसारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जेल के अंदर व बाहर सीसीटीवी से निगरानी तेज कर दी गई है। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार जेल के बाहर पीएसी जवानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न होने पाए। जेल के बाहर पीएसी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए हैं, जो लगातार अपनी नजर हर गतिविधि पर बनाए हुए हैं।

जेल के अंदर बनी चौकी को भी अलर्ट कर दिया गया है और जेल में तैनात प्रत्येक पुलिस जवान और अन्य सुरक्षाकर्मियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। सूत्रों ने बताया कि जिस दिन अतीक और अशरफ की हत्या हुई थी, उस दिन मुख्तार अंसारी को काफी बेचैनी हो गई थी। हालांकि, जेल अधीक्षक ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की, लेकिन यह जरूर कहा कि वे सुरक्षा की दृष्टि से अलर्ट पर हैं। जेल में सुरक्षा व्यवस्था को मुस्तैद करते हुए हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जेल में सुरक्षा के मद्देनजर तकरीबन 150 जवान तैनात हैं।

जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल परिसर में माफिया मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में तैनात जवान बॉडी कैम से लैस हैं। अब एक प्लाटून से PAC के साथ चौकी के जवानों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि बांदा जेल में सुरक्षा तो पर्याप्त है, लेकिन फिर भी अलर्ट कर दिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/