छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - मौषम को लेकर IMD ने इन जिलों में जारी किया तीन दिनों का अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - अंतिम संस्कार को लेकर गांव में भारी तनाव , गांव हुआ पुलिस छावनी में तब्दील / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस पलटी , हादसे में 13 बराती घायल , तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से हत्या , इलाके में फैली सनसनी / जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / 
बिरनपुर हिंसा के बाद सभी जिलों में अलर्ट जारी , CM ने की मामले की समीक्षा

   cgwebnews.in   

बिरनपुर हिंसा के बाद सभी जिलों में अलर्ट जारी , CM ने की मामले की समीक्षा

55.66

रायपुर
रायपुर 11 अप्रैल 2023 - छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के गांव बिरनपुर में हिंसा के बाद राज्य शासन ने सभी SP और कलेक्टर के लिए अलर्ट जारी किया है. कलेक्टर-एसपी को जिलों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. इस संबंध में मुख्य सचिव अमिताभ जैन व DGP अशोक जुनेजा थोड़ी देर में ही सभी कलेक्टर-एसपी से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की है. इस बैठक में मुख्य सचिव व डीजीपी भी मौजूद थे. अब 3.30 बजे से मुख्य सचिव और DGP सभी कलेक्टर-एसपी की बैठक लेने जा रहे हैं. इसमें कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांति समिति की बैठकें करने और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दे सकते हैं।

बता दें कि शनिवार को बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक हिंसा में भुनेश्वर साहू नाम के एक युवक की हत्या हो गई. इसे लेकर हिंदूवादी संगठनों ने सोमवार को बंद का आह्वान किया था. इसके बाद मंगलवार को सुबह बिरनपुर से लगे एक गांव में दो लाशें और मिली हैं. इनकी पहचान रहीम मोहम्मद (55 वर्ष) और इदुल मोहम्मद (35 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों बकरी चराने के लिए निकले थे और घर नहीं लौटे थे. सिर पर चोट लगने से इनकी मौत हुई है. इससे पहले सीएम ने कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा की मौजूदगी में साहू समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और हिंसा में मृत भुनेश्वर साहू के परिजन को सरकारी नौकरी, 10 लाख रुपए की आर्थिक मदद और कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय जांच का आश्वासन दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/