c
सट्टे के गढ़ सक्ती में पुलिस का एक और प्रहार , राम मंदिर के पास से ऑनलाईन सट्टे का बड़ा बुकी गिरफ्तार / दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर BCA के छात्र ने लगाई फाँसी , छात्र की हालत देखकर सदमे में परिजन / राहुल गांधी को जिताने नही बल्कि हराने के लिए रायबरेली गए है भूपेश बघेल , पूर्व कांग्रेस नेत्री का आरोप  / छत्तीसगढ़ - विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने लॉज में दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - सनकी युवक ने इस वजह से एक ही परिवार के 05 लोगो को उतारा मौत के घाट , 05 साल पहले वो,, / छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 50 हजार की सुपारी , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे / छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - देर रात घर मे घुसे दो युवक , नाबालिग के साथ करना चाहते थे गैंगरेप , फिर हुआ यह / 
भाभी का देवर के साथ था अवैध संबंध , देवर की शादी तय होने पर नाराज भाभी ने उठाया यह खौफनाक कदम

   cgwebnews.in   

भाभी का देवर के साथ था अवैध संबंध , देवर की शादी तय होने पर नाराज भाभी ने उठाया यह खौफनाक कदम

11.74

उत्तर प्रदेश
अलीगढ़ 03 अप्रैल 2023 - अलीगढ़ में एक महिला की अपने देवर से अवैध संबंध चल रहा था. देवर की शादी कहीं और तय हो गई तो गुस्‍साई भाभी ने उसकी हत्‍या कर दी. पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर ली है।

दरअसल, बेगमबाग निवासी कन्‍हैया की 28 मार्च की दोपहर गांव केलनपुर व दिनावली के बीच जंगल में मौजूद एक कुएं में शव मिला था. कन्‍हैया के पिता सूरजपाल ने अपनी बड़ी बहू पर हत्‍या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने जांच के आधार पर कन्‍हैया की भाभी सुमन को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी सुमन ने पूछताछ में बताया कि उसके अपने देवर के साथ संबंध थे. यह बात पूरे परिवार को पता थी. इसके बावजूद ससुराल वालों ने देवर की शादी तय कर दी. 01 मई 2023 को कन्‍हैया की शादी होनी थी, लेकिन वह देवर के साथ अपने संबंध कायम रखना चाहती थी. ससुराल वाले इस पर विरोध कर रहे थे. शादी तय होने के बाद से देवर कन्हैया भी उससे दूर भागने लगा था. इसी से नाराज होकर वह अपने मायके दिनावली आ गई।

आरोपी महिला ने बताया कि बीते 27 मार्च को कन्‍हैया कचहरी में किसी पेशी पर आया था. इसकी जानकारी सुमन को हो गई. इसके बाद सुमन ने उसे फोन कर अपने मायके बुला लिया. इसके बाद सुमन अपने पिता के साथ मिलकर खेत दिखाने के बहाने कन्‍हैया को जंगल ले गई. यहां एक कुएं में उसे धकेल दिया. कुएं में ही उसकी मौत हो गई. पुलिस ने सुमन और उसके पिता शिवराम को जेल भेज दिया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

BREAKING
सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे
https://free-hit-counters.net/