पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट , हत्या की वजह जान कर सोचने पर हो जाएंगे मजबूर / अपहरण और देह ब्यापार के आरोप में राजनीतिक दल की महिला कार्यकर्ता गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - हाथी ने किया रिहायशी इलाके का रुख , वन विभाग ने इन 08 गाँव मे किया अलर्ट जारी / नदी के रेत में दफन बालक की लाश मिलने से मची सनसनी , लोवर और जूते से हुई शव की पहचान / शादी से एक दिन पहले भाई की मदद से प्रेमी के साथ फरार हुई युवती , सड़क हादसे में तीनों की मौत / छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका , 1000 से अधिक लोग कांग्रेस छोड़ भाजपा में हुए शामिल / सक्ती - प्यार और शादी के नाम पर ठगी गई युवती , प्रेमी ने पीछा छोड़ने के लिए मांगे एक लाख / 41 लाख लीटर पानी व्यर्थ बहाने वाले जलाशय से मात्र एक किलोमीटर दूर , झरिया का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण / प्रेमी गया था प्रेमिका से मिलने लेकिन पँहुच गया हवालात , जाने क्या है मामला / 
134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार

   cgwebnews.in   

134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार

16.90

नई दिल्ली
नई दिल्ली 27 मार्च 2023 - देश में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है ताजा खबर यह है कि पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1805 केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 10 हजार से पार हो गई है। 134 दिन बाद एक्टिव मरीजों की संख्या इतना हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दैनिक सकारात्मकता दर 3.19 प्रतिशत और साप्ताहिक सकारात्मकता दर 1.39 प्रतिशत दर्ज की गई है मंत्रालय द्वारा सुबह 08 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, सक्रिय मामले बढ़कर 10,300 हो गए हैं। इससे पहले रविवार को यह संख्या 9,433 थी।

वहीं, पिछले 24 घंटों में 06 मरीजों की मौत हुई है। इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से एक-एक मरीज की मौत की सूचना है। वहीं केरल में दो मरीजों की जान गई है।

इस तरह देश में महामारी से संक्रमित होने वाली कुल मरीजों की संख्या कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,05,952) हो गई है।

इससे पहले रविवार को 149 दिनों बाद एक दिन के भीतर कोरोना संक्रमण के 1890 नए मामले सामने आए थे। तब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया था कि सक्रिय मामले बढ़कर अब 9,433 हो गए थे। इससे पूर्व एक दिन में सर्वाधिक केस बीते वर्ष 28 अक्टूबर को 2,208 सामने आए थे। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, अब तक राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कुल 220.65 करोड़ वैक्सीन दी जा चुकी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/