छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / छत्तीसगढ़ - डॉ महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से पूछा आपका रिश्ता क्या है , मेरा परिवार तो,, / छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / 
दुनिया का एक अकेला ऐसा देश जो विक्रम संवत से चलता है , जानें विक्रम संवत से जुड़ी रोचक बातें

   cgwebnews.in   

दुनिया का एक अकेला ऐसा देश जो विक्रम संवत से चलता है , जानें विक्रम संवत से जुड़ी रोचक बातें

60.76

नई दिल्ली
नई दिल्ली 22 मार्च 2023 - चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि के साथ ही हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2080 की शुरुआत हो गई है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी देखा जाए तो ग्रेगोरियन कैलेंडर से विक्रम संवत करीब 57 वर्ष आगे चलता है। आज दुनिया के अधिकांश देशों में भले ही ग्रेगोरियन कैलेंडर चलन में आ गया है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में नेपाल ही ऐसा एकमात्र देश में हैं, जो विक्रम संवत के हिसाब से देश को चलाता है। नेपाल की सरकार के साथ-साथ आम जनता ही हिंदू नववर्ष गुड़ी पड़वा को ही साल का पहला दिन मानती है और इसी के हिसाब के पूरे कार्यक्रम निर्धारित करती है।

1947 में देश जब आजाद हुआ तो शुरुआत में कुछ साल देश में विक्रम संवत ही चलन में था लेकिन साल 1954 में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने विक्रम संवत के स्थान पर ग्रेगोरियन को प्राथमिकता दी। देश में सभी सरकारी कामकाज विक्रम कैलेंडर के स्थान पर ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से होने लगे लेकिन नेपाल ने विक्रम कैलेंडर को अपनाए रखा और आज भी देश में इसी के अनुरूप कामकाज निर्धारित होते हैं।

नेपाल में आधिकारिक तौर पर विक्रम संवत कैलेंडर का उपयोग 1901 ईस्वी में शुरू किया गया। नेपाल में राणा वंश के राजाओं ने विक्रम संवत को आधिकारिक हिंदू कैलेंडर घोषित किया था। नेपाल में नया साल वैशाख महीने के पहले दिन से शुरू होता है। नेपाल में नए साल के पहले दिन सार्वजनिक अवकाश भी घोषित होता है।

गौरतलब है कि राजा विक्रमादित्य के नाम पर विक्रम संवत कैलेंडर की शुरुआत की गई थी। संस्कृत में संवत शब्द का अर्थ वर्ष होता है। ऐतिहासिक तथ्यों के आधार पर यह माना जाता है कि राजा विक्रमादित्य का जन्म 102 ईसा पूर्व में हुआ था और उनका निधन 15 ईस्वी में हुआ था। भारतीय इतिहास में राजा विक्रमादित्य को यशस्वी राजा के रूप में याद किया जाता है और उन्होंने कई परोपकारी कार्य किए थे। न्यायप्रिय राजा विक्रमादित्य ने देशवासियों को शकों के अत्याचारी शासन से मुक्त किया था।

ऐसा माना जाता है कि विक्रम संवत से पहले भारतवर्ष में सप्तर्षि संवत चलन में था। करीब 5000 साल पहले द्वापर युग भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। इसके बाद श्रीकृष्ण के नाम से संवत प्रचलित हुआ। धार्मिक मान्यता भी है कि द्वापर युग में राजा परीक्षित के निधन के बाद कलयुग की शुरुआत हो गई है। श्रीकृष्ण संवत या सप्तर्षि संवत के करीब 3000 साल बाद विक्रम संवत की शुरुआत हुई, जो आज तक प्रचलित है। सप्तर्षि संवत भारत का प्राचीन संवत माना जाता है, जो करीब 3076 ईसा पूर्व शुरू हुआ था। महाभारत काल तक सप्तर्षि संवत का ही प्रयोग हुआ था। पुराण, महाभारत, राजतरंगिणी, श्रीलंका का प्रसिद्ध ग्रंथ महावंश आदि में सप्तर्षि संवत का जिक्र मिलता है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/