छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / छत्तीसगढ़ - डॉ महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से पूछा आपका रिश्ता क्या है , मेरा परिवार तो,, / छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / 
मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान , शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन , किसानों से नही होगी कर्ज वसूली

   cgwebnews.in   

मुख्यमंत्री ने किया बड़ा एलान , शून्य प्रतिशत ब्याज पर मिलेगा लोन , किसानों से नही होगी कर्ज वसूली

49.93

मध्य प्रदेश
विदिशा 21 मार्च 2023 - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ओला पीड़ित किसानों से कर्ज वसूली और बिजली बकाया की वसूली स्थगित की जाती है। इन किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार देगी। 50 प्रतिशत से अधिक के नुकसान पर किसानों को प्रति हेक्टेयर अब 32 हजार रुपए की राहत राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि फसल बीमा की राशि अलग से दी जाएगी। उन्होंने उद्यानकी फसलों को भी सर्वे में शामिल करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। चौहान ने कहा कि किसान चिंता नही करे, परेशान न हों, चिंता के लिए मैं मुख्यमंत्री हूं और किसान बहन और भाइयो को सभी तरह के संकट से बाहर निकाल कर ले जाऊंगा।

मुख्यमंत्री शिवराज मंगलवार को विदिशा जिले की गुलाबगंज तहसील के पटवारी खेड़ी, घुरदा और मढ़ी गांव में ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के बाद किसानों को ढांढस बंधाते हुए संवाद कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान चिंता नही करे, प्रत्येक प्रभावित खेत का सर्वे मानवीय दृष्टिकोण और उदारता से होगा, जिससे किसानों को भरपूर राहत दी जा सके। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में प्रभावित जिलों में सर्वे का कार्य जारी है।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी हीला हवाली नही करे और पारदर्शी तरीके से नुकसान का सर्वे करे। उन्होंने कहा कि सर्वे सूची पंचायत भवन पर प्रदर्शित की जाएगी और आपत्ति होने पर उसका भी निराकरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने किसानों से कहा कि एक हेक्टेयर फसल में 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान पर अब 32 हजार , गाय भैंस को हानि पर सादे 37 हजार , भेड़ बकरी पर 04 हजार , बिछिया पर 02 हजार तथा मुर्गा मुर्गी की हानि पर 01 सौ रुपए प्रत्येक के मान से राहत राशि दी जाएगी। मकानों को क्षति पर भी सहायता दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए तारीख भी बढ़ाई जाएगी।ओला प्रभावित किसानों के परिवारों की बेटी की शादी भी मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 56 हजार की राशि देकर करवाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जानते है कि किसान पर क्या बीतती है। उनकी मेहनत ही नहीं, खाद, बीज, उर्वरक, दवाई सब के साथ जीवन भी संकट में आया है। मुख्यमंत्री ने कहा किसान बिलकुल चिंता नहीं करें। हम संकट से अपने किसानों को पार निकलकर ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि राजस्व, कृषि और पंचायत विभाग की टीम सर्वे कर रही है और कलेक्टर कमिश्नर की यह जिम्मेदारी है कि वे समय पर कार्रवाई पूर्ण करें, जिससे किसानों को त्वरित राहत राशि दी जा सके।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/