छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरे दो मजदूर , एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - नक्‍सलियों का हमला , प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद / छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी , दोपहर बाद होगा मौसम में बदलाव / कस्तूरबा स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 37 स्कूली छात्राएं निकली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप / अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार / आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ,व्हाट्सएप के जरिए करती थी लड़कियों का सौदा / छत्तीसगढ़ - इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही नवीन ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी , कई यात्री घायल / H3 N2 के दो संदिग्ध मरीज मिलने से मचा हड़कंप , जाँच के लिए लैब भेजे गए सैंपल / 
छत्तीसगढ़ - मेला देखने गई मासूम बेहोशी की हालत में मिली , अस्पताल ले जाने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - मेला देखने गई मासूम बेहोशी की हालत में मिली ,  अस्पताल ले जाने पर हुआ चौकाने वाला खुलासा

86.50

दंतेवाडा
दंतेवाड़ा 19 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां नेरली मेले में गई युवती बेसुध हालात में परिजनों को मिली। इसके बाद घरवालों ने नाबालिग को होश आने पर पेट में दर्द की शिकायत बताने पर शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने नाबालिग से अनाचार होने की आशंका से पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में नाबालिग ने अज्ञात युवक के द्वारा रात के अंधेरे का फायदा उठाकर अनाचार करने की बात कही। मामला बचेली थाना क्षेत्र का है।

पीड़ित नाबालिग ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात वह अपनी सहेली के साथ मेला देखने गई थी। यहां उन्होंने मादक पदार्थ का सेवन किया, जिसके बाद सहेली कहीं चली गई। उसे ढूंढने निकली पीड़िता को कुछ अज्ञात युवकों ने अंधेरे में ले जाकर दुष्कर्म किया और वहीं छोड़कर चले गए। सुबह परिजनों ने नाबालिग को बेहोशी की हालत में घर ले गए, जहां उसे पेट दर्द की शिकायत हुई। अस्पताल आने पर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने 376 के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं नाबालिग की मेडिकल जांच कराई जा रही है। साथ ही अज्ञात आरोपी की भी पतासाजी की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/