134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बाघ ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला , एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरे दो मजदूर , एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - नक्‍सलियों का हमला , प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद / छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी , दोपहर बाद होगा मौसम में बदलाव / कस्तूरबा स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 37 स्कूली छात्राएं निकली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप / अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार / आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ,व्हाट्सएप के जरिए करती थी लड़कियों का सौदा / 
छत्तीसगढ़ - शिकार करने गांव में घुसा तेंदुआ कुएं में गिरा , वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू आपरेशन

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - शिकार करने गांव में घुसा तेंदुआ कुएं में गिरा , वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू आपरेशन

75.89

कांकेर
कांकेर 19 मार्च 2023 - छत्तीसगढ़ में कांकेर जिले के दुधवा इलाके के भिमाडीही इमलीपारा में रविवार सुबह एक गहरे कुएं के अंदर से दहाड़ने की तेज आवाज आ रही थी। लोगों ने अंदर झांका तो देखा कि एक तेंदुआ एक गहरे कुएं में गिरा हुआ है और बचने के लिए तैरते रहने की कोशिश कर रहा है। शुरू में तेंदुए को देख लोग डर गए, लेकिन थोड़ी देर बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे वन विभाग की टीम ने 25 फीट गहरे कुएं में गिरे तेंदुए को बचाने के लिए रेस्क्यू आपरेशन शुरू कर दिया।

मौके पर पहुंचने के बाद बचाव दल ने सबसे पहले लकड़ी की जाली कुएं में डाला। थोड़ी देर बाद तेंदुआ बचाव दल द्वारा डाले गए लकड़ी की जाली में बैठ गया। कुएं में तेंदुए के गिरने की खबर से वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि वन विभाग के बचाव दल ने आसपास की भीड़ को हटाकर कुएं को ढक दिया है। बचाव दल का कहना है कि शाम के बाद तेंदुए को बाहर निकाला जायेगा।

वन विभाग अमला के अनुसार तेंदुए की उम्र चार वर्ष बताई जा रही है। पालतू कुत्ते का शिकार करते तेंदुआ 25 फीट गहरे कुएं में जा गिरा। कुएं में 6 फीट पानी है। जिसमे रात से गिरे होने के कारण तेंदुआ थक चुका था। तेंदुए के भोजन के लिए दो मुर्गी दिया गया जिसे तेंदुआ खा चुका है। वन विभाग की पूरी टीम तेंदूए को सकुशल निकलने प्रयास कर रही। वन मंडलाधिकारी आलोक बाजपाई रेस्क्यू का जायजा लेने मौके पर पहुंचे हैं।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/