134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बाघ ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला , एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरे दो मजदूर , एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - नक्‍सलियों का हमला , प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद / छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी , दोपहर बाद होगा मौसम में बदलाव / कस्तूरबा स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 37 स्कूली छात्राएं निकली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप / अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार / आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ,व्हाट्सएप के जरिए करती थी लड़कियों का सौदा / 
बड़ी खबर , कुएंं में गिरी दो बेटियों को बचाने के लिए पिता ने कुएं में लगाई छलांग , तीनों की मौत

   cgwebnews.in   

बड़ी खबर , कुएंं में गिरी दो बेटियों को बचाने के लिए पिता ने कुएं में लगाई छलांग , तीनों की मौत

81.93

मध्य प्रदेश
रायसेन 19 मार्च 2023 - पिता काे तैरना नहीं आता था, लेकिन जब उसकी दो बेटियां कुए में गिरीं तो उसने उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी। तीनों की डूबने से मौत हो गई है। घटना रायसेन जिला मुख्यलय से करीब सौ किमी दूर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम टेकापार में हुई है रविवार को रामलाल चिढ़ार की बेटियां शैफाली उम्र 14 वर्ष, वैशाली उम्र 10 वर्ष और शुभी उम्र छह वर्ष खेलने के लिए खेतों के आसपास गई थी। खेलते हुए तीनों मासूम बेटियां खेत में कुए के पास लगे पेड़ से बेर तोड़ने लगी। बेर तोड़ते-तोड़ते शैफाली व वैशाली का पैर फिसल गया और वे कुए में गिर गईं।

अपनी दोनों बड़ी बहनों को कुएं में गिरते हुए देखकर शुभी चिल्लाकर रोने लगी। बच्ची की रोने की आवाज सुनकर पिता रामलाल उम्र 35 वर्ष पहुंच गए। रामलाल को तैरना नहीं आता था, लेकिन बेटियों की जिंदगी बचाने की उम्मीद लेकर उसने कुए में छलांग लगा दी। कुएं में पानी अधिक होने से पिता अपनी बेटियों को नहीं बचा सका और डूबने से उसकी भी मौत हो गई।

अपनी दोनों बहनों और पिता के डूबने का मार्मिक दृश्य देखकर नन्ही शुभी की चीख-पुकार तेज हो गई। जोर-जोर से चिल्लाने की आवास सुनकर वहां से निकलने वाले पहुंच गए। उनके ही ग्राम के सुरेंद्र सिंह ने जब कुएं के पास पहुंचकर यह दृश्य देखा तो उन्होंने फोन करके ग्राम के अन्य लोगों को बुलाया। इसके साथ ही उन्होंने डायल-100 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी।

ग्रामीणजनों ने कुए पर पहुंचकर पिता और उसकी दोनों बेटियों को निकालने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों के शव कुएं से बाहर निकाले।

ग्रामीणजन तीनों के शव सुल्तानगंज शासकीय अस्पताल ले गए। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। रामपाल की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। उसके अन्य परिजनों ने शव को लेकर जाकर अंतिम संस्कार किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/