छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरे दो मजदूर , एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - नक्‍सलियों का हमला , प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद / छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी , दोपहर बाद होगा मौसम में बदलाव / कस्तूरबा स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 37 स्कूली छात्राएं निकली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप / अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार / आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ,व्हाट्सएप के जरिए करती थी लड़कियों का सौदा / छत्तीसगढ़ - इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही नवीन ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी , कई यात्री घायल / H3 N2 के दो संदिग्ध मरीज मिलने से मचा हड़कंप , जाँच के लिए लैब भेजे गए सैंपल / 
पति की सरकारी नौकरी पाने के लिए पत्नी ने पति की हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाया

   cgwebnews.in   

पति की सरकारी नौकरी पाने के लिए पत्नी ने पति की हत्या कर लाश को फंदे पर लटकाया

94.78

झारखंड
चाईबासा 19 मार्च 2023 - झारखंड के चाईबासा में मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को स्थानीय अदालत ने अपने पति की नौकरी अनुकंपा के आधार:पर हासिल करने के लिए उसकी हत्या करने का दोषी करार दिया तथा शुक्रवार को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। पुलिस ने बताया कि अनुकम्पा के आधार पर नौकरी पाने के लालच में अनिता देवी उर्फ अनिता सिंह ने 25 जनवरी 2017 को अपने पति राजीव कुमार सिंह की हत्या कर उसके शव को फंदे से लटका दिया था जिससे इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। महिला के ससुर राम विलास सिंह ने पुलिस में जो शिकायत दर्ज कराई है उसमें बताया कि उनके बेटे का नाम राजीव कुनार सिंह था, जिसकी शादी साल 2017 में अनीता सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिनो बाद बहू अनीता बिना बताए बीच में कभी भी गायब हो जाती थी।

एक दो महीने बाद वापस आ जाती थी। इसके बाद जब उनके बेटे की चाईबासा में रेलवे में नौकरी लग गई तो वह रेलवे क्वार्टर में चला गया। पुलिस को दी प्राथमिकी के अनुसार, जब राजीव रेलवे के क्वार्टर में रहने लगा तो बहू अनीता, उसकी मां, बहन और एक भाई भी आकर रहने लगे। फिर वे सब मिकलर राजीव को धमकाने लगे। राजीव की रेलवे की नौकरी के लालच में 25 नवंबर 2017 को उसकी गला दबा कर हत्या कर दी और लाश को पंखे से लटका दिया ताकि इस आत्महत्या का रूप दिया जा सके। पुलिस ने जब जांच की तो सारा मामला खुला। इस मामले की जांच के बाद चाईबासा पुलिस ने अनिता सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। 

चाईबासा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने शुक्रवार को अनिता सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी और उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। ये मामला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में 26 नवंबर 2017 को दर्ज किया गया था। दोषी महिला का पति रेलवे में नौकरी करता था।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/