FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का करीबी गिरफ्तार , ACB की कार्यवाही / कुख्यात चिन्ना पाण्डेय एक साल के लिए तड़ीपार , सक्ती , जांजगीर और कोरबा सहित इन जिलों में नही कर पायेगा प्रवेश / छत्तीसगढ़ - भारी वाहन की टक्कर से बाईक सवार पति-पत्नी की मौत , दो बच्चे गंभीर रूप से घायल / साली को दिल दे बैठा जीजा , जीजा के प्यार में साली भी हुई पागल , जब साले को हुई खबर तब,, / 
ट्रेनर चार्टर प्‍लेन क्रैश , दो पायलट की मौत , एक शव बरामद , दूसरे पायलट के शव की तलाश जारी

   cgwebnews.in   

ट्रेनर चार्टर प्‍लेन क्रैश , दो पायलट की मौत , एक शव बरामद , दूसरे पायलट के शव की तलाश जारी

26.85

मध्य प्रदेश
बालाघाट 18 मार्च 2023 - बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम भक्कूटोला के घने जंगल में शनिवार दोपहर एक ट्रेनर चार्टर प्लेन क्रैश हो गया। इस दर्दनाक हादसे में दो पायलट की मौत की खबर है, जिसमें एक पायलट का शव बरामद हुआ है जबकि दूसरे शव की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल) आदित्य मिश्रा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली है कि किरनापुर के भक्कूटोला में ट्रेनर प्लेन क्रैश हुआ है। पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया है।

घटना स्थल से आए वीडियो फुटेज में मलबे में एक व्यक्ति का शव दिखाई दे रहा है। मृतकों के नाम, प्लेन कहां से कहां जा रहा था और प्लेन क्रैश होने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस के पास भी इस संबंध में अभी पुख्ता जानकारी नहीं है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दुर्घटनाग्रस्त प्लेन पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में संचालित फ्लाई स्कूल का है, जिसके ट्रेनर चार्टर प्लेन में ये हादसा हुआ है। घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लगी है। साथ ही मौके पर पुलिस अधिकारियों व टीम द्वारा जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि कल यानी 20 मार्च को किरनापुर से लगे लांजी तहसील में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना के कार्यक्रम में शामिल होने बालाघाट पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री के बालाघाट आगमन से पहले पड़ोसी तहसील किरनापुर के जंगल में प्लेन क्रैश होने की बड़ी घटना से पुलिस भी पहले से ज्यादा अलर्ट है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/