जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
छत्तीसगढ़ - चैत्र नवरात्रि पर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में रुकेंगी यह 08 ट्रेनें , देखे ट्रेनों के नाम नम्बर और समय

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - चैत्र नवरात्रि पर डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में रुकेंगी यह 08 ट्रेनें , देखे ट्रेनों के नाम नम्बर और समय

63.85

बिलासपुर
बिलासपुर 18 मार्च 2023 - चैत्र नवरात्र पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल प्रशासन ने आठ ट्रेनों का ठहराव डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में देने का निर्णय लिया है। यह स्थाई सुविधा 22 से 30 मार्च तक मिलेगी। इसके अलावा दुर्ग - गोंदिया मेमू लोकल ट्रेन को रायपुर तक बढ़ाया गया है।

चैत्र नवरात्र 22 मार्च से शुरू हो रहा है। इस पर्व पर सभी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है। इनमें डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर भी शामिल है। यहां नवरात्र के दोनों पक्ष में भव्य मेला लगता है। श्रद्धालु दूर-दूर से यहां दर्शन करने के लिए आते हैं। ट्रेन सुविधा के जरिए उन्हें यहां तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी ना हो इसलिए रेल प्रशासन के द्वारा डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कुछ प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज दिया जाता है। यह अस्थाई सुविधा होती है, जो नवरात्र समाप्त होने के साथ ही बंद भी हो जाती है। रेलवे ने जिन ट्रेनों का स्टॉपेज यहां देने का निर्णय लिया है, उनकी सूची के साथ आगमन व प्रस्थान का समय भी जारी कर दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी ना हो।

जानिए ट्रेनों का स्टापेज और उनका समय :-

12812 हटिया - कुर्ला एक्सप्रेस डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन में 20:25 बजे पहुंचकर 20:27 बजे छूटेगी। इसी तरह 12811 कुर्ला - हटिया एक्सप्रेस 16: 33 बजे पहुंचकर 16:35 बजे, 20813 पुरी - जोधपुर एक्सप्रेस 7:27 बजे पहुंचकर 7:29 बजे छूटेगी। इसके अलावा 20814 जोधपुर - पुरी एक्सप्रेस 17:38 बजे, 12851 बिलासपुर- चेन्नई एक्सप्रेस 12:21 बजे, 12852 चेन्नई बिलासपुर एक्सप्रेस 10: 53 बजे, 12146 पुरी - कुर्ला एक्सप्रेस 14:28, 12145 कुर्ला- पुरी एक्सप्रेस 13:13 बजे पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त 08742 / 08741 गोंदिया - दुर्ग गोंदिया मेमू पैसेजर स्पेशल ट्रेन नवरात्र पर्व के दौरान रायपुर से चलेगी। ट्रेन सुबह 5:15 बजे रायपुर से छूटकर 5:23 बजे सरोना और यहां से भिलाई पावर हाउस होते हुए 6:30 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/