मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
जांजगीर चाम्पा - ऐसा क्या हुआ की कलेक्टर और एसपी सहित जिले के सभी अधिकारी पहुँच गए नैला स्टेसन , पढ़े पृरी खबर

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा - ऐसा क्या हुआ की कलेक्टर और एसपी सहित जिले के सभी अधिकारी पहुँच गए नैला स्टेसन , पढ़े पृरी खबर

53.87

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 18 मार्च 2023 - कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा आज रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला का औचक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला के रेल्वे स्टेशन परिसर, रेल्वे फाटक तथा रेल्वे अंडरब्रिज का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के साथ ही विकास कार्यों को गति देने, आमजनता को शासन की विभिन्न योजनाओं सहित आधारभूत सुविधाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित कराने तथा नगरीय और ग्रामीण व्यवस्थाओ को सुदृढ़ तथा सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर और SP द्वारा आज सुबह 8 बजे अचानक जिला मुख्यालय के रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला पहुंचकर अंडरब्रिज तथा अन्य यात्री सुविधाओं का निरीक्षण करते हुए रेल्वे अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों को यात्री सुविधाओं में विस्तार दिए जाने के निर्देश दिए गए है। 
         
रेल्वे स्टेशन जांजगीर नैला से लगे हुए रेल्वे फाटक मे आमजनों को घंटों फंसे रहने की समस्या से निजात दिलाने के लिए कलेक्टर ने ओवरब्रिज निर्माण के लिए कार्य करने तथा वैकल्पिक सुविधा के रूप में त्वरित गति से पूर्वनिर्मित अंडरब्रिज को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने रेल्वे फाटक से अंडरब्रिज तक  आसानी से पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अप्रोच रोड का मरम्मत करने के निर्देश दिये। उन्होंने अंडरब्रिज में आए दिन पानी भरे रहने की समस्या का पूर्णतः समाधान करने और रात के समय में अंडरब्रिज में अंधेरे की समस्याओं को दूर करने के लिए तत्काल लाइट लगाए जाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जांजगीर को रेल्वे भूमि से लगे हुए शासकीय भूमि का निरीक्षण करते हुए जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिससे आमजन की सुविधा अनुरूप विकास कार्य किया जा सके। 

निरीक्षण के दौरान SDM श्रीमती कमलेश नंदिनी साहू , मुख्य नगरपालिका अधिकारी जांजगीर नैला चंदन शर्मा सहित पुलिस , रेल्वे , लोक निर्माण विभाग और सिंचाई विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/