छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरे दो मजदूर , एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - नक्‍सलियों का हमला , प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद / छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी , दोपहर बाद होगा मौसम में बदलाव / कस्तूरबा स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 37 स्कूली छात्राएं निकली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप / अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार / आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ,व्हाट्सएप के जरिए करती थी लड़कियों का सौदा / छत्तीसगढ़ - इलाहाबाद से बिलासपुर आ रही नवीन ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी , कई यात्री घायल / H3 N2 के दो संदिग्ध मरीज मिलने से मचा हड़कंप , जाँच के लिए लैब भेजे गए सैंपल / 
छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , छोटे भाई पर भी किया हमला , पुलिस तलाश में जुटी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के शक में पति ने की पत्नी की हत्या , छोटे भाई पर भी किया हमला , पुलिस तलाश में जुटी

28.84

सरगुजा
अम्बिकापुर 18 मार्च 2023 - अंबिकापुर के बतौली थाना क्षेत्र में चरित्र शंका में एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। इस दौरान आरोपी ने अपने छोटे भाई को भी मारने के लिए दौड़ाया, लेकिन किसी तरह से उसने भागकर अपनी जान बचाई। वारदात को अंजाम देकर पति फरार हो गया। शनिवार को भी पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। 

जानकारी के मुताबिक, बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेदम के सेमरपारा निवासी प्यासो बाई (35 वर्ष) अपने पति प्रभुनारायण मंझवार (37 वर्ष) और 4 छोटे-छोटे बच्चों के साथ रहती थी। उसका देवर भी साथ में ही रहता था। प्रभुनारायण अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। उसे लगता था कि पत्नी के किसी और व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था।

गुरुवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस पर प्रभुनारायण ने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शुक्रवार को आरोपी फिर से अपनी पत्नी को चरित्र शंका की बात को लेकर पीटने लगा। खुद को बचाने के लिए पत्नी शोर मचाते हुए घर से बाहर खलिहान में पहुंची। यहां पीछे से पति कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और पत्नी के गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गर्दन और गला कट जाने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पत्नी की हत्या करने के बाद उसने अपने छोटे भाई को भी कुल्हाड़ी लेकर मारने के लिए दौड़ाया। यह देख उसका भाई वहां से भाग निकला। इधर वारदात के बाद आरोपी गांव से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के देवर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पहले भी पत्नी की हत्या का प्रयास किया था, इस मामले में वह जेल की सजा भी ज चुका है।

थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि मृतका और आरोपी की 4 बेटियां हैं। दो सेदम में रहकर पढ़ाई करती हैं और दो बांसाझाल में रहती हैं। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। प्रभु नारायण अपनी पत्नी पर चरित्र शंका किया करता था। घटना के बाद आरोपी लोटा जंगल की तरफ फरार हो गया। इससे पहले भी वह हत्या के प्रयास के मामले में जेल की सजा काट चुका है। पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 

छत्तीसगढ़ में बड़ा सड़क हादसा , पिकअप और ऑटो की टक्कर में चार महिलाओ की मौत और

सक्ती शहर और ब्लाक में शनिवार को क्या रहा कोरोना का हाल , पढ़े स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी अधिकृत जानकारी

चिटफंड कंपनियों से निवेशकों की जमा राशि वापस दिलाने की प्रशासनिक कार्रवाई , जांजगीर चाम्पा जिले से कितने आवेदन मिले , पढ़े ब्लाक वार जानकारी

सक्ती के इन होटलो में खाद्य एवं औषधि विभाग और नगर पालिका की दबिस , 6,600 रुपए का लगा जुर्माना

राजधानी रायपुर में एक बार फिर चला चाकू , प्रेम संबंध होने का शक बना चाकू बाजी की वजह

राजधानी रायपुर के एक प्लांट में चल रहा था मिट्टी तेल के कालाबाजारी का खेल , पुलिस ने किया पर्दाफाश

Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/