सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / छत्तीसगढ़ - घर से स्कूल जाने के लिए निकले शिक्षक की संदेहास्पद हालत में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - ओवररेट पर शराब बेचना 16 सुपरवाइजरो को पड़ा भारी , सभी हुए बर्खास्त , देखे नाम / लोकसभा चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को टक्कर देंगे समोसे वाले बाबा , जाने कौन है यह बाबा समोसा  / छत्तीसगढ़ - गोलू ठाकुर , शानू खान और विनोद साहू जिला बदर , जांजगीर सहित इन जिलों में नही कर पाएंगे प्रवेश / कुख्यात माफिया व राजनेता मुख्तार अंसारी की मौत , संवेदनशील जगहों पर धारा 144 लागू / छत्तीसगढ़ - भाजपा में शामिल होंते ही महापौर का कांग्रेस पर फूटा गुस्सा , लगाए कई गंभीर आरोप / 
फूलों से सजाया थाना , थाना प्रभारी बने भाई , थाने में हुई महिला आरक्षक की गोद भराई

   cgwebnews.in   

फूलों से सजाया थाना , थाना प्रभारी बने भाई , थाने में हुई महिला आरक्षक की गोद भराई

70.98

मध्य प्रदेश
सागर 18 मार्च 2023 - शहर के मोतीनगर थाना में शुक्रवार शाम एक अलग ही नजारा दिखा। यहां पदस्थ एक गर्भवती महिला आरक्षक की गोद भराई की रस्म थाना परिसर में की गई। इस दौरान टीआई सहित थाना में पदस्थ महिला, पुरुषकर्मियों ने महिला आरक्षक के आंचल में मिठाई, पैसे और फल रखने के साथ गोद भराई की रस्‍मों को निभाया और महिला आरक्षक की अच्‍छी सेहत की कामना की।

दरअसल टीकमगढ़ जिले की रहने वाले अपर्णा कटारे पिछले करीब तीन साल से मोतीनगर थाना में बतौर आरक्षक के पद पर पदस्थ है। अपर्णा का विवाह भोपाल में हुआ है। अपर्णा के पति भोपाल में ही सर्विस करते हैं। अपर्णा सागर के मोतीनगर पुलिस थाना परिसर स्थित आवासीय क्वार्टर में अपने भाई के साथ रहती है। वर्तमान में अपर्णा चार माह की गर्भवती है। इस दौरान भी वह अपनी ड्यूटी पूरी शिद्दत से निभा रही है। होली के बाद गर्भवती महिला आरक्षक मातृत्‍व अवकाश पर जा रही है। इससे पहले थाना स्टाफ ने शुक्रवार को थाना परिसर में ही उसके गोद भराई की रस्म निभाई। इस दौरान मोतीनगर थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने एक भाई की तरह गोदभराई की रस्‍मों को निभाया। बाकी स्‍टाफ ने भी गोदभराई में उत्‍साहपूर्वक सहयोग किया।

थाना परिसर के महिला डेस्क कार्यालय में शाम 6 बजे थाना स्टाफ ने कार्यालय में फूलों से साज-सज्जा कर अपर्णा के घर जैसा माहौल तैयार किया और परिवार के सदस्यों की भांति गोद भराई के दौरान होने वाली रस्मों को निभाया। इस दौरान अपर्णा भी सोलह श्रंगार कर आसन पर बैठी, जहां पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूजा पाठ कर गर्भस्थ शिशु के लिए मंगल कामना की। पुलिस थाने में स्टाफ के इस स्नेह को देखकर भावुक हो गई। अपर्णा ने कहा कि थाना स्टाफ का स्नेह और सहयोग देखकर उसे कभी भी यह अहसास नहीं हुआ कि वह अपने परिवार से दूर हैं।

थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि पुलिस अपना घर परिवार छोडक़र दिन रात देश भक्ति और जनसेवा में लगी रहती है। 24 घंटे साथ रहने वाला स्टाफ ही उसका परिवार होता है ऐसे में स्टाफ का मनोबल और उत्साह बनाए रखने के लिए स्टाफ के आग्रह पर यह छोटा सा कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान एसआइ संतराम राठौर, आशिमा गौतम, प्रधान आरक्षक अनिल प्रभाकर, समस्त महिला व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/