जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / छत्तीसगढ़ - किराए के मकान में रख कर महिला से दो साल तक रेप , आरोपी श्रीप्रसाद गिरी गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - बोर्ड के नतीजे जारी करने से पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने लिया यह फैसला / 
छत्तीसगढ़ - दल से बिछड़ कर गाँव पँहुचे हाथी के शावक की मौत , वन विभाग ने मौत के पीछे बताई यह वजह

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - दल से बिछड़ कर गाँव पँहुचे हाथी के शावक की मौत , वन विभाग ने मौत के पीछे बताई यह वजह

83.75

जशपुर
जशपुर 17 मार्च 2023 - जशपुर जिले के तपकरा वन परिक्षेत्र में 3 दिनों पहले अपने दल से भटके नन्हे हाथी की मौत हो गई. दल से भटके हाथी शावक को वन विभाग ने अपनी देख रेख में रखा था. बताया जा रहा है कि नन्हे हाथी शावक की अस्वस्थ होने से उसकी मौत हो गई घटना स्थल पर वन विभाग के आला अधिकारी की उपस्थिति में चिकित्सकों के दल ने शावक का पोस्टमार्टम किया. PM के बाद वन विभाग ने हाथी का अंतिम संस्कार करवाया।

बता दे कि तपकरा वन परिक्षेत्र में दल से बिछड़कर नन्हा हाथी जशपुर के मृगखोल गांव पहुंचा था. मृगखोल ओडिशा से बिलकुल लगा हुआ है. वन विभाग के द्वारा शावक कि पहरेदारी की जा रही थी. जिसकी आज मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, हाथी का शावक अस्वस्थ था, शरीर में कई जगह घाव थे. गुरुवार को रामकोला सेंटर के कुछ चिकित्सकों को भी ईलाज के लिए बुलाया गया था. लेकिन आज सुबह करीब 5 बजे उस हाथी की मौत हो गई.

DFO जितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि 3 दिन पहले हाथी का बच्चा पानी में मिला था. उसे ऑब्जरवेशन में रखा गया था. शावक बुरी तरह से जख्मी था, जबड़े में इन्फेक्शन और कीड़े लगे थे. जिसकी वजह से वह खान-पान नहीं कर पा रहा था. जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. वन विभाग ने ओडिशा से भटके नन्हे शावक का इलाज करवाया लेकिन गंभीर रूप से जख्मी हाथी की इलाज के दौरान मौत हो गई. वन विभाग ने मृत हाथी का अंतिम संस्कार करवा दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हाथी के मौत की असल वजह सामने आ पाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/