134 दिनों के बाद कोरोना ने की जबरजस्त वापसी , 24 घंटे में 06 मौतों के साथ आँकड़ा 10 हजार के पार / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , बाघ ने तीन ग्रामीणों पर किया हमला , एक युवक की मौत दो की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - निर्माणाधीन मकान के तीसरे मंजिल से गिरे दो मजदूर , एक की मौत और दूसरे की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - नक्‍सलियों का हमला , प्रेशर IED की चपेट में आने से CAF का जवान शहीद / छत्तीसगढ़ में आज गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी , दोपहर बाद होगा मौसम में बदलाव / कस्तूरबा स्कूल में कोरोना ब्लास्ट , 37 स्कूली छात्राएं निकली कोरोना पॉजेटिव , मचा हड़कंप / अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार / आज का राशिफल , दिनांक 27 मार्च 2023 दिन सोमवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे / हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड गिरफ्तार ,व्हाट्सएप के जरिए करती थी लड़कियों का सौदा / 
छत्तीसगढ़ में एक और नई छुट्टी का ऐलान , CM भूपेश बघेल ने की घोषणा , जानिये कब मिलेगी यह छुट्टी

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में एक और नई छुट्टी का ऐलान , CM भूपेश बघेल ने की घोषणा ,  जानिये कब मिलेगी यह छुट्टी

17.82

रायपुर
रायपुर 17 मार्च 2023 -  कर्मचारियों के लिए एक और नई छुट्टी का ऐलान मुख्यमंत्री ने किया है। एक सप्ताह के भीतर मुख्यमंत्री ने ये दूसरी छुट्टी की घोषणा की है। इससे पहले रविवार को मुख्यमंत्री ने एक एच्छिक अवकाश की घोषणा की थी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। अब चेट्रीचंड महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में शासकीय कार्यालय व स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर शदाणी दरबार द्वारा 122 माताओं और बहनों को पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन कराने की व्यवस्था किए जाने पर प्रशंसा की। शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव का आयोजन 14 से 17 मार्च 2023 के बीच किया जा रहा है। शदाणी दरबार द्वारा पवित्र सरोपा भेंट कर मुख्यमंत्री का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस अवसर पर शदाणी दरबार पर आधारित फिल्म ‘धुनेश्वर महादेव‘ की सीडी का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज मूलतः व्यावसायिक समाज है, छत्तीसगढ़ में हमने किसानों के कर्ज माफी तथा सर्वाधिक दाम में धान की खरीदी सहित कई ऐसे कार्य किए हैं, जिससे कि लोगों की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/