प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया अपनी संपत्ति का खुलासा , महज इतने के मालिक है PM मोदी / छत्तीसगढ़ - अपराध दर्ज होने के 08 महीने बाद जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / रायगढ़ के नामी हॉटल में जुआ खेलते पकड़ाए सक्ती के तीन रईसजादे , नई धारा के तहत हुई कार्यवाही , देखे नाम / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित कार झोपड़ी में घुसी , एक महिला सहित दो की मौत , 05 घायल / अब थानों में पुलिस वालों के मुंह से सुनाई नही देंगे यह 69 शब्द , आदेश जारी / खाकी हुआ दागदार , पहले आरक्षक ने युवती को बनाया हवस का शिकार , फिर किया यह कांड / छत्तीसगढ़ में खतरनाक ड्रग्स MDMA और कोकिन की एंट्री , एक युवती सहित चार गिरफ्तार / नाबालिग प्रेमी जोड़े की कुँए में लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 12 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रोहित मालवी रंगेहाथ गिरफ्तार , लोकायुक्त की कार्यवाही / 
छत्तीसगढ़ - केंद्राध्यक्ष करा रहे थे 10वी की बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल , फिर से हो सकता है गणित का पेपर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - केंद्राध्यक्ष करा रहे थे 10वी की बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल , फिर से हो सकता है गणित का पेपर

69.67

सरगुजा
अंबिकापुर 10 मार्च 2023 - अंबिकापुर में जिला मुख्यालय से लगे गांव में बने परीक्षा सेंटर में सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। जहां परीक्षा केंद्र में दसवीं बोर्ड की गणित की परीक्षा के दौरान केंद्राध्यक्ष अपने स्टाफ के साथ खुद ही नकल की पर्चियां बनाकर परीक्षार्थियों को नकल करवाने में व्यस्त थे। डीईओ के औचक निरीक्षण पहुंचने से सेंटर में उपस्थित सभी के सभी बच्चे सामूहिक नकल करते मिले तलाशी लेने पर स्टाफ के पास भी प्रश्न पत्र की सेट वाइस नकल सामग्री मिली जिसके बाद केंद्र अध्यक्ष समेत स्टाफ को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय अंबिकापुर से लगे लमगांव हायर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परीक्षा सेंटर बनाया गया था। आज शुक्रवार को दसवीं बोर्ड की गणित विषय की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे और उनकी टीम फ़्लाइंग स्कॉट के रूप में परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण में पहुंची। यहां पहुंचते ही उनके होश फाख्ता हो गए। यहां केंद्र अध्यक्ष के तौर पर तैनात शिव शंकर प्रजापति अपने सहायक केंद्राध्यक्ष और क्लर्क के साथ मिलकर परीक्षार्थियों को गणित की परीक्षा में सामूहिक नकल करवा रहे थे। यहां 69 परीक्षार्थियों को 10वीं बोर्ड की परीक्षा का सेंटर दिया गया था। बता दे की परीक्षा प्रश्नपत्र 3 सीटों में आता है। केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्रअध्यक्ष और क्लर्क की तलाशी लेने पर तीनों के पास तीनों सेटों में आए प्रश्नों के जवाब की पर्ची व पुस्तक से फाड़े गए पन्ने के रूप में रखा गया नकल सामग्री मिला। परीक्षा ड्यूटी में तैनात तीनों कर्मचारी परीक्षार्थियों को नकल करवा रहे थे।

सबसे खास बात यह है की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए 3 सीटों में प्रश्नपत्र देने की व्यवस्था रखी गई है। पर केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्रअध्यक्ष व क्लर्क ने अलग अलग सेटों के प्रश्नों के उत्तर तलाश उनकी चीट बना परीक्षार्थियों को नकल करवाने की जवाबदारी बांट ली थी। अभ्यर्थियों को जिस सेट के पेपर मिलते तीनों उसी के अनुसार अभ्यर्थियों को उसका जवाब उपलब्ध करा रहे थे। तलाशी में तीनों के पास से नकल सामग्री मिलने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने परीक्षा केंद्राध्यक्ष शिव शंकर प्रजापति समेत सहायक केंद्राध्यक्ष व क्लर्क को तत्काल परीक्षा ड्यूटी से हटाते हुए नए परीक्षा केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष व क्लर्क की तैनाती की है। पर अब तक सामूहिक नकल के लिए दोषी तीनों कर्मियों को सिर्फ परीक्षा ड्यूटी से पृथक किया गया है उनके खिलाफ कोई वैधानिक कार्यवाही नहीं की गई है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा केंद्र के सभी बच्चों की दोबारा से परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए शिक्षा सचिव को लिखा है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/