मुफ्त की सिगरेट के लिए SI ने दुकानदार को निर्वस्त्र कर पीटा , हुआ सस्पेंड , विभागीय जांच के भी आदेश / दूसरे चरण में छत्तीसगढ़ की तीन हाईप्रोफाइल सीटों पर वोटिंग आज , देखे पूरी डिटेल / छत्तीसगढ़ - NIA करेगी बहुचर्चित साधराम हत्याकांड की जाँच , CM साय केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र / स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
सक्ती जिला मुख्यालय में एक बार फिर चलेगा सरकारी बुलडोजर ??? , पालिका ने भेजा नोटिस , दहशत में लोग

   cgwebnews.in   

सक्ती जिला मुख्यालय में एक बार फिर चलेगा सरकारी बुलडोजर ??? , पालिका ने भेजा नोटिस , दहशत में लोग

38.69

सक्ती
सक्ती 22 फरवरी 2023 - सक्ती जिला मुख्यालय के स्थानीय बुधवारी बाजार के दुकानदारों को तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का नोटिस मिलने से उनमें हड़कंप हैं नगर पालिका द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि अगर तय दिनाँक तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगरपालिका के द्वारा हटाया जाएगा और समस्त खर्च की वसूली संबंधित दुकानदार से की जाएगी।

बता दे की बुधवारी बाजार में विगत कई वर्षों से सब्जी मार्केट लगता है वहां अचानक दुकानदारों को 21 फरवरी को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने का आदेश दे दिया गया है।

जब से सक्ती जिला की घोषणा हुई है तब से पं. दीनदयाल स्टेडियम में पुलिस विभाग द्वारा आरक्षी केन्द्र बनाया गया है तब से कई सालों पुराना सब्जी मार्केट को हटाने के लिये कई बार शासन द्वारा अतिक्रमण करने वालों को नोटिस दिया जा चुका है परंतु मंगलवार को फिर नगर पालिका द्वारा नोटिस दी गई है पालिका प्रबंधन द्वारा जारी इस नोटिस से लोगो में आक्रोश ब्याप्त है।

अब सक्ती के लोग यह सोचने पर मजबूर है कि क्या इसी दिन के लिए वे सक्ती को जिला की दर्जा दिलाने के लिए संघर्ष किये थे अब जब सरकार ने सक्ती को जिला बना दिया है तो प्रसासन उन्हें बेदखल करने में जुट गई है अगर उनके दुकान टूट जाते है उनके सामने रोजी रोटी का संकट आ जायेगा।

पूर्व में IAS अधिकारी कार्तिकेय गोयल ने वर्ष 2012 में नगर का बेजा कब्जा यह कहकर हटाया था कि रोड का चौड़ीकरण किया जाएगा। IAS अधिकारी द्वारा बेजा कब्जा हटाने के बाद उनका ट्रांसफर होते ही पुनः जैसा का तैसा अतिक्रमण हो गया। जबकि नगर पालिका द्वारा कई स्थानों पर दुकानें निकालकर दुकानदारों को रोजगार के लिए आबंटित किया गया था उसे भी तोड़ दिया गया था। फिर अतिक्रमण हटाने के लिये 167 नोटिस बुधवारी बाजार में नगर पालिका द्वारा बांटी गई है। 

पूर्व में नोटिस 03 जून 2022 को दिया गया था परंतु आठ माह बीत जाने के बाद नगर पालिका द्वारा एकाएक नोटिस 21 फरवरी को दी गई और इसमें मात्र तीन दिन का समय दिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/