कोरबा से पूरी जा रही डॉल्फिन बस हादसे का शिकार , ड्राइवर की मौके पर ही मौत , कई यात्री घायल / छत्तीसगढ़ - सटोरियों को छोड़ने के लिए 03 लाख की रिश्वत मांगना प्रधान आरक्षक को पड़ा भारी , हुआ सस्पेंड / स्कूली बच्चों को नहीं मिलेगी गर्मी छुट्टी?? , इतने समय तक खुले रहेंगे सभी स्कूल / अच्छे नंबर से पास कराने का झांसा देकर ट्यूशन टीचर ने छात्रा को बनाया हवस का शिकार , शिक्षक गिरफ्तार / बड़ी खबर - यात्रियों से भरी बस फ्लाईओवर से गिरी , 05 यात्रियों की मौत और 38 घायल , रेस्क्यू जारी / जांजगीर चाम्पा - सरकारी देशी शराब दुकान का सेल्समैन शरद कुमार कंवर और राजकुमार गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - साली की शादी के बाद परेशान रहने लगा जीजा , हताश होकर उठाया यह आत्मघाती कदम / यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज , पुलिस कर रही है मामले की जाँच / मौलाना 14 साल की नाबालिग के साथ करता था रेप , प्रेग्नेंट होने पर खिला दी एबॉर्शन की दवा , हालत नाजुक  / 
भाजपा पार्षद ने महिला का हाथ पकड़ कर कहा की कुछ काम बिना रुपयों के भी हो जाते है , पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज

   cgwebnews.in   

भाजपा पार्षद ने महिला का हाथ पकड़ कर कहा की कुछ काम बिना रुपयों के भी हो जाते है , पार्षद के खिलाफ FIR दर्ज

89.74

मध्य प्रदेश
भाेपाल 22 फरवरी 2023 - महिला थाना पुलिस ने एक महिला की रिपोर्ट पर भाजपा पार्षद अरविंद वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़, गाली-गलौज करने का केस दर्ज किया है। पति का केस सुलझवाने के एवज में पार्षद ने महिला को अश्लील इशारा किया फिर बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ लिया था। महिला ने चीख-पुकार की तो वह मौके से भाग निकला।

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया 27 वर्षीय महिला हबीबगंज इलाके में रहती है और घरेलू कामकाज करती है। उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। उसने पुलिस को बताया कि चुनाव के समय उसके पति ने पार्षद अरविंद वर्मा के साथ काम किया था। जान-पहचान होने के कारण अरविंद का उसके घर पर आना-जाना था। 19 फरवरी की रात करीब 10:30 बजे महिला अपनी सहेली के साथ पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में चित्रगुप्त मंदिर के पास उसे कार में सवार पार्षद अरविंद और दो अन्य लोग मिले। 

अरविंद वर्मा को महिला जेठ मानती है इसलिए उसने अरविंद वर्मा के पैर छूए और बोली कि मेरे पति का केस निपटवा दो। इस पर अरविंद ने कहा केस निपटवाने के पैसे लगेंगे। महिला ने बोला मेरे पास पैसे नहीं हैैं। वह जाने लगी, तभी अरविंद ने उसका बुरी नीयत से हाथ पकड़ा और बोला कि कुछ काम बिना पैसे के भी होते हैैं। इस पर महिला ने चीख-पुकार कर दी। अरविंद ने गाली-गलौज की। महिला और उसकी सहेली ने शाेर मचाया ताे अरविंद मौके से भाग निकला। डर के मारे महिला अगले दिन थाने नहीं पहुंची। स्वजन से घटना के बारे में बात करने के बाद वह मंगलवार काे थाने पहुंची और FIR दर्ज कराई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/