छत्तीसगढ़ - कांग्रेसी नेता को कांग्रेसियो से जान का खतरा , SP से मांगी 24 घंटे की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - कर्मचारी फेडरेशन ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर इन तीन बिंदुओं पर दिया सुझाव / छत्तीसगढ़ - टिकट के लिए आमरण अनशन पर बैठे कांग्रेस नेता ने जिद छोड़ी , आमरण अनसन किया खत्म / महिला और तीन नाबालिगों के बेरहमी की हत्या से मची सनसनी , इलाके में दहशत का माहौल / 238 बार चुनाव हारने के बाद 239 वा चुनाव लड़ने की तैयारी , जाने कौन है ये जिद्दी प्रत्याशी / छत्तीसगढ़ - आने वाले तीन दिनों में दिखेगा मौषम में भारी उतार चढ़ाव , जाने क्या है IMD की भविष्यवाणी / सक्ती - वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मी सोनी ने किया बड़ा धमाका , सक्ती की राजनीति में भूचाल आना तय / छत्तीसगढ़ - भासपा प्रत्याशी का नामांकन फार्म रिजेक्ट , अब इन दिग्गजों के बीच होगा मुकाबला / संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर लगी मुहर , सभी कर्मचारी होंगे रेगुलर , सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश / 
जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

   cgwebnews.in   

जांजगीर चाम्पा जिले से बड़ी खबर , जिला शिक्षा अधिकारी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला

24.89

जांजगीर चाम्पा
जांजगीर चाम्पा 20 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2019 - 2020 में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी कुंजल सिंह उम्र 62 वर्ष निवासी बी.डी. महंत उप नगर जांजगीर द्वारा वर्ष 2019-2020 में कुल 172 निजी स्कूलों द्वारा प्रस्तुत मांग पत्र का पुष्टिकरण कर मांग राशि कुल 57090745/रू का भुगतान करने स्कूलवार जानकारी तैयार कर लोक शिक्षण संचानालय इंद्रावती भवन नया रायपुर को प्रेषित कर अधिक राशि का आहरण कराया गया था। उक्त मामले में मयूरा कान्वेंट स्कूल भी शामिल है जिसकी जानकारी तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी कुंजल सिंह तोमर को भी थी। 
              
विवेचना के दौरान प्रार्थी व गवाह का कथन लिया गया एवं प्रस्तुत दस्तावेजों के आधार पर मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के संचालक राजेन्द्र मौर्य के द्वारा प्रलोभन दिये जाने पर तत्कालीन शिक्षा का अधिकार खण्ड प्रभारी शिवानंद राठौर, सहायक ग्रेड-2 तथा विकास कुमार साहू, कम्प्यूटर आपरेटर के द्वारा छलपूर्वक शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के 2019-20 के मांग पत्रक में अंकित राशि में कांट-छांट, कूटरचना कर पात्रता से अधिक राशि 72,27,690 रूपये का मांग पत्र तैयार कर स्वीकृति हेतु कार्यालय संचालक, लोक षिक्षण संचालनालय, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर को प्रेषित किया गया था। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् सत्र 2019-20 में मयूरा कान्वेन्ट स्कूल बलौदा के खाता में शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत् कुल राशि 72,27,690 रूपये का भुगतान होना पाया गया। जिस पर प्रकरण में धारा 467 ,468, 471,120 बी भादवि जोड़ी गई। 

प्रकरण के आरोपी राजेन्द्र मौर्य, शिवानन्द राठौर एवं विकास कुमार साहू को पुलिस हिरासत में लेकर मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया गया। विभाग की जानकारी में प्रकरण आने पर स्वीकृत राशि में से तीस लाख रूपये को आरोपी राजेन्द्र मौर्य के द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा के खाते में वापस किया गया। पंद्रह हजार रुपये मयूरा कान्वेन्ट स्कूल के नाम से संचालित खाता में होना तथा शेष रकम को खर्च करना बताया गया। 
             
विवेचना के दौरान आरोपियों के द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करने तथा उनके विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर राजेन्द्र मौर्य उम्र वर्ष निवासी पीपर मिल के सामने लाल खदान ढेका थाना तोरवा, जिला बिलासपुर , शिवानंद राठौर उम्र 59 वर्ष निवासी निवासी वार्ड नंबर 19 आई बी रेस्ट हाउस के पिछे जांजगीर और विकास कुमार साहू उम्र 47 वर्ष निवासी-दिप्ती विहार जांजगीर स्थायी पता ग्राम  सरखों पुरेना पारा चौकी नैला, को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है एवं प्रकरण में सम्मिलित आरोपी कुंजल सिंह तोमर उम्र 62 वर्ष निवासी बी.डी. महंत उपनगर को दिनाँक 20 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है।
            
आरोपी को गिरफतार करने एवं विवेचना कार्यवाही में निरीक्षक लखेश केंवट , उप निरीक्षक बद्री प्रसाद तिवारी ,सहायक उप निरीक्षक लम्बोदर सिंह , आरक्षक हेमंत राठौर और सुनील सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/