छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / 
छत्तीसगढ़ - शादी के तीन साल बाद भी पत्नी को नही मिला शारीरिक सुख , पत्नी गई उपर और पति गया भीतर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - शादी के तीन साल बाद भी पत्नी को नही मिला शारीरिक सुख , पत्नी गई उपर और पति गया भीतर

35.64

बिलासपुर
बिलासपुर 01 फरवरी 2023 -  बिलासपुर में महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के केस में पुलिस ने प्रताड़ना के आरोप में पति को गिरफ्तार किया है। महिला को शादी के तीन साल बाद किसी तरह से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली थी महिला के पास से मिले सुसाइड नोट की जांच के बाद आरोपी पति के खिलाफ प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। 

हिर्री माइंस के सीआईएसएफ कैंप में रहने वाली पूजा यादव (25) पति नागेंद्र यादव ने 21 सितंबर 2021 को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चकरभाठा पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने 22 सितंबर को पूजा के कमरे की जांच की, तब एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपने पति को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि शादी के बाद भी उसे पति से शारीरिक सुख नहीं मिल रहा था और उसके बच्चे भी नहीं थे। इससे वह प्रताड़ित होकर वह आत्महत्या कर रही है।

पुलिस ने उसके सुसाइड नोट की जांच कराने के लिए हेंडराइटिंग एक्सपर्ट के पास रायपुर भेजा था, जिसकी रिपोर्ट में पता चला कि सुसाइड नोट पूजा ने ही लिखा था। पूजा की शादी करीब 3 साल पहले नागेंद्र से हुई थी। इसके बाद भी वह किसी भी तरह की वैवाहिक सुख से वंचित थी। पुलिस के अनुसार पति के किसी प्रकार के शारीरिक सुख नहीं दे पाने के कारण वह प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली थी। यही वजह है कि पुलिस ने पूजा के पति नागेंद्र यादव के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।

महिला ने करीब ढाई साल पहले आत्महत्या की थी, तब से पुलिस इस केस की जांच कर रही थी। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट का हेंडराइटिंग एक्सपर्ट से जांच रिपोर्ट आने में समय लगा, जिसके कारण जांच और FIR दर्ज करने में विलंब हुआ। इधर, पुलिस अफसरों ने मर्ग मामलों की पुराने केस की समीक्षा की, तब पता चला कि यह फाइल दबी हुई थी। पुलिस अफसरों के निर्देश के बाद पुलिस ने अब केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/