छत्तीसगढ़ - कट्टे की नोक पर देशी शराब दुकान में लाखों की लूट , पूरे शहर में नाकेबंदी / नेताओ का परिचय बताने के लिए सक्ती वालो को दिमाग मे डालना पड़ रहा है जोर , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - आजीवन कारावास की सजा सुनते ही कोर्ट से भागा हत्या का आरोपी , पुलिस तलाश में जुटी / प्रेमिका ने प्रेमी से लिया बेवफाई का खौफनाक बदला , सज धज कर प्रेमी की बारात में पँहुची और फिर,,  / FST और पुलिस ने ली पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार की तलाशी , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ में होगी CBI की एंट्री , अब राज्य में CBI कही भी कर सकती है कार्यवाही / छत्तीसगढ़ भूकंप UPDATE - भूकंप से जमीन में धंसी कार , लोग अभी भी घरों के बाहर / छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके , कुछ सेकंड तक हिलती रही धरती , डर से घरों से बाहर निकले लोग / छत्तीसगढ़ - शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व IAS अनिल टुटेजा ने CM साय को लिखा 06 पन्नो का पत्र , दी यह सफाई / 
सक्ती के ऑफिसर कॉलोनी में हुए हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा , दीदी के राज्य के निकले आरोपी

   cgwebnews.in   

सक्ती के ऑफिसर कॉलोनी में हुए हाईप्रोफाइल चोरी का खुलासा , दीदी के राज्य के निकले आरोपी

91.75

सक्ती
सक्ती 27 जनवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी दिनेश अग्रवाल निवासी ऑफिसर कॉलोनी सक्ती ने थाने आ कर रिपोर्ट दर्ज कराया की दिनांक 15 जनवरी 2023 की रात को अज्ञात आरोपियों के द्वारा उसके घर में घुसकर सोना चांदी के जेवरात कीमत 04 लाख 45 हजार और नगद 05 लाख कुल कीमत 09 लाख 45 हजार की चोरी कर ली है।

प्रार्थी दिनेश अग्रवाल की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सक्ती थाने में IPC की धारा 457, 380 के तहत् अपराध पंजीबद्ध किया गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सक्ती एम.आर.अहिरे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया इस विशेष टीम में सक्ती थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह राजपूत , थाना प्रभारी हसौद उप निरीक्षक  नवीन पटेल , सहायक उप निरीक्षक संतोष तिवारी , प्रधान आरक्षक प्रेम राठौर , आरक्षक महेन्द्र राठौर , अनिल श्रीवास , दिपेन्द्र मधुकर , सुरेश कुर्रे , खगेश राठौर , कमलेश लहरे , कमल किशोर सिदार , जोगेश राठौर तथा जांजगीर जिले के आरक्षक विरेन्द्र टण्डन , अर्जुन यादव और राजेश कौशिक शामिल थे।

उपरोक्त टीम द्वारा अथक प्रयास एवं मेहनत कर समस्त पहलुओं पर जांच किया जा रहा था इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि चाम्पा के सुमन लाज में तीन संदिग्ध ब्यक्ति ठहरे हुए हैं। इस पर टीम द्वारा पूछताछ करने पर सक्ती में चोरी करना स्वीकार किया। वे चांपा में भी चोरी करने के फिराक में थे तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके निशानदेही पर रायगढ से प्रार्थी दिनेश अग्रवाल के घर में चोरी किए गए जेवरात तथा नगद रकम जप्त किया गया। तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।

आरोपीयों से 09 तोला सोना किमत 377282 रुपये , 88 तोला चांदी किमती 46289 रुपये , नगदी रकम 50661 रुपये तथा आरोपीयों द्वारा अवसर अली मिया को ग्राहक सेवा केन्द्र (CHC) से 05 बार ट्रांजेक्सन किया गया 236996 रू कुल 701228 रू. जप्त किया गया इसके अलावा घटना में प्रयुक्त ताला तोडने के औजार दो सलाईपाना तथा दो पेचकस जप्त किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :- 

01 - मोहम्मद दुलाल शेख पिता मोहम्मद वाहेद शेख उम्र 38 साल निवासी गोयेशपुर थाना इंग्लिसबाजार जिला माल्दा पश्चिम बंगाल

02 - मोहम्मद जुवेल शेख पिता मोहम्मद इदरिस शेख पिता मोहम्मद इदरिस शेख उम्र 28 साल निवासी गोयेशपुर थाना इंग्लिसबाजार जिला माल्दा पश्चिम बंगाल

03 - मोहम्मद शफीक शेख पिता मोहम्मद इदरिस उम्र 32 साल निवासी गोयेशपुर थाना इंग्लिसबाजार जिला माल्दा पश्चिम बंगाल
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/