c
सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने ऐसा क्यों कहा कि तैयार है हम , क्या है इस बात का मतलब , पढ़े इस खबर में / छत्तीसगढ़ में रेल हादसा - मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे , रेल परिचालन हुआ बाधित / छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दिया खौफनाक मौत , युवती को तड़फने का भी नही मिला मौका / छत्तीसगढ़ - एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ी खड़ी ट्रक से टकराई , एक आरक्षक की मौत और 04 पुलिसकर्मी घायल / सक्ती से बड़ी खबर - ट्रेन से कटकर युवक की मौत , लाश के उड़े चिथड़े , नही हो पा रही है पहचान / सक्ती - सेल्फी लेने के दौरान बोरई नदी के पुल से नीचे गिरी युवती , हालत नाजुक / नाबालिग भतीजी से हवस का भूख मिटाता था सगा चाचा , प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा / सक्ती - अपने साथ कई और लोगो को जेल लेकर जाएगा सटोरिया कालू सेट्टी?? , जाने क्या है मामला / नाबालिग भतीजे के साथ चल रहा था चाची का चक्कर , एक दिन भतीजे को पता चला कि,, / 
छत्तीसगढ़ में डर्टी पालिटिक्स फिर शुरू , ब्रम्हानंद नेताम के बाद कांग्रेस के निशाने पर अब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में डर्टी पालिटिक्स फिर शुरू , ब्रम्हानंद नेताम के बाद कांग्रेस के निशाने पर अब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल

66.91

रायपुर
रायपुर 22 जनवरी 2023 - चुनावी वर्ष में छत्तीसगढ़ में एक बार फिर डर्टी पालिटिक्स शुरू हो चुकी है ED राज्य के कांग्रेस नेताओं और अधिकारियों के भ्रष्टाचार की जांच कर रही है ED के कसते शिकंजे के बीच नेता प्रतिपक्ष व भाजपा विधायक नारायण चंदेल के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप लग गया है मामला जांजगीर चाम्पा जिले का है लेकिन नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल पर केस राजधानी के महिला थाने में दर्ज कराया गया। प्रकरण की जांच पुलिस कर रही है। इससे पहले भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद पर भी दुष्कर्म का आरोप लगा था, हालांकि उनकी गिरफ्तारी पर झारखंड हाई कोर्ट ने रोक लगा रखी है।

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पर दुष्कर्म काआरोप लगने के बाद कांग्रेस हमलावर है। शनिवार को कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का पुतला दहन किया। कांग्रेस उन्‍नाव से कठुआ तक के प्रकरण गिना रही है, जबकि भाजपा कांग्रेस को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेर रही है। पिछले चुनाव में भी भाजपा सरकार के मंत्री राजेश मूणत की एक कथित सीडी सामने आई थी, जिससे चुनावी फिजां बदल गई थी। हालांकि सीडी की प्रमाणिकता को कोर्ट में चुनौती दी गई है और प्रकरण विचाराधीन है।

प्रदेश में नवंबर - दिसंबर में विधानसभा चुनाव होना है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा का चरित्र ही बलात्कारियों के साथ खड़ा होना है। भाजपा नेता बलात्कारियों को हार की माला पहनाते हैं। उनको महिमामंडित करते हैं, तिलक लगाते हैं, बचाने के लिए सड़कों पर झंडा लेकर प्रदर्शन करते हैं। दिल्ली में देश की नामचीन महिला पहलवान भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं

मोदी सरकार में मंत्री रहे शाहनवाज हुसैन के खिलाफ अभी न्यायालय के आदेश पर 2018 के एक प्रकरण में दुराचार के मामले में FIR दर्ज हुई है। डा. रमन सिंह के मुख्यमंत्री रहते हुए उनके OSD ओ.पी. गुप्ता पर दुराचार का आरोप लगा और चार साल तक FIR दर्ज नहीं की गई। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष को अपने पुत्र को सरेंडर कराना चाहिए। भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है वह इस कृत्य से झलक रहा है।

नारायण चंदेल के बेटे पर FIR दर्ज होने के बाद भाजपा बैकफुट पर है भाजपा के किसी भी बड़े नेता ने इस मामले में बयान नहीं दिया। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर से जब यह सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा कि हमें कोर्ट पर पूरा भरोसा है। हम अपना पक्ष न्यायालय में रखेंगे नारायण चंदेल ने भी चुप्पी साध रखी है। इससे पहले ब्रम्हानंद के मामले में पूरी भाजपा ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया था। भानुप्रतापपुर के चुनाव प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल और वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने ब्रम्हानंद को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस का न सिर्फ विरोध किया, बल्कि ब्रम्हानंद को साथ लेकर पूरे समय चुनाव प्रचार भी किया था।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/