c
सक्ती थाना प्रभारी विवेक शर्मा ने ऐसा क्यों कहा कि तैयार है हम , क्या है इस बात का मतलब , पढ़े इस खबर में / छत्तीसगढ़ में रेल हादसा - मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे , रेल परिचालन हुआ बाधित / छत्तीसगढ़ - प्रेमी ने प्रेमिका को दिया खौफनाक मौत , युवती को तड़फने का भी नही मिला मौका / छत्तीसगढ़ - एक-एक कर पुलिस की तीन गाड़ी खड़ी ट्रक से टकराई , एक आरक्षक की मौत और 04 पुलिसकर्मी घायल / सक्ती से बड़ी खबर - ट्रेन से कटकर युवक की मौत , लाश के उड़े चिथड़े , नही हो पा रही है पहचान / सक्ती - सेल्फी लेने के दौरान बोरई नदी के पुल से नीचे गिरी युवती , हालत नाजुक / नाबालिग भतीजी से हवस का भूख मिटाता था सगा चाचा , प्रेग्नेंट होने पर हुआ मामले का खुलासा / सक्ती - अपने साथ कई और लोगो को जेल लेकर जाएगा सटोरिया कालू सेट्टी?? , जाने क्या है मामला / नाबालिग भतीजे के साथ चल रहा था चाची का चक्कर , एक दिन भतीजे को पता चला कि,, / 
प्रधानमंत्री ने ट्रैफिक नियमों का किया उलंघन , पुलिस ने लगाया जुर्माना , प्रधानमंत्री छवि पर पड़ सकता है असर

   cgwebnews.in   

प्रधानमंत्री ने ट्रैफिक नियमों का किया उलंघन , पुलिस ने लगाया जुर्माना , प्रधानमंत्री छवि पर पड़ सकता है असर

59.50

नई दिल्ली
नई दिल्ली 21 जनवरी 2023 - ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करना भारी पड़ गया है, जिसके कारण उन्हें पुलिस का जुर्माना लगा दिया है। दरअसल प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने उत्तर पश्चिम की यात्रा के दौरान का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें उन्होंने चलती कार में अपना सीट बेल्ट हटा दिया था। अब पुलिस ने इसे ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन बताते हुए अपने ही प्रधानमंत्री के खिलाफ जुर्माना लगा दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने कहा था कि वह इस मामले की जांच करेगी और इसके बाद कार्रवाई करेगी। अब शुक्रवार देर रात पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पीएम ऋषि सुनक पर जुर्माना लगा दिया है।

गौरतलब है कि ऋषि सुनक पर पुलिस ने दूसरी बार यह जुर्माना लगाया है। इससे पहले बीते साल तत्कालीन प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ COVID-19 लॉकडाउन नियमों को तोड़ा का आरोप भी ऋषि सुनक पर लगा था। बोरिस जॉनसन के बाद इस तरह से कानून तोड़ने वाले ऋषि सुनक दूसरे प्रधानमंत्री बन गए हैं।
 
गौरतलब है कि साल 2025 में ब्रिटेन में आम चुनाव होने वाले हैं और उससे पहले प्रधानमंत्री पर इस तरह यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप से उनकी छवि पर असर पड़ेगा। साल 2025 में होने वाले चुनावों के लिए सर्वे में पहले ही कंजर्वेटिव पार्टी, विपक्षी लेबर पार्टी से पीछे चल रही है। डाउनिंग स्ट्रीट के एक प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी दी है कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने अपनी गलती को स्वीकार कर ली है और माफी भी मांगी है। इधर नॉर्थ इंग्लिश काउंटी में पुलिस ने कहा है कि लंदन के 42 वर्षीय व्यक्ति को जुर्माना का नोटिस भेज दिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि सुनक ने उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड की यात्रा के दौरान एक वीडियो बनाया था। ऋषि सुनक ने हाल ही में देशभर में 100 से अधिक परियोजनाओं के लिए फंड देने के लिए सरकार की नई घोषणाओं को बढ़ावा देने के लिए वीडियो बनाया था। जब वे वीडियो शूट कर रहे थे, तभी उन्होंने सीट बेल्ट को उतार दिया था। ऐसे में विपक्षी लेबर पार्टी ने ऋषि सुनक पर जुर्माना लगने पर निशाना साधा है। लेबर पार्टी के प्रवक्ता ने कहा था कि ऋषि सुनक प्रबंधन करना नहीं जानते हैं।

ND
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/