जांजगीर लोकसभा में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका , जिला पंचायत के सभापति सहित कई दिग्गज भाजपा में हुए शामिल / छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कुटी सवारो को मारी टक्कर , हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन प्रशिक्षण से गायब रहना दो शिक्षको को पड़ा भारी , हुए सस्पेंड / छत्तीसगढ़ - CMO ने चुनाव कार्य के लिए आये रुपयों को किया हजम , कलेक्टर ने किया सस्पेंड  / जांजगीर में गरजे CM विष्णुदेव साय , कांग्रेस प्रत्याशी शिव डहरिया को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी / छत्तीसगढ़ - नक्सलियों के गढ़ से चुनाव करा कर सुरक्षित लौटे कर्मचारी , अधिकारियों ने किया जोरदार स्वागत / सक्ती - अनूप अग्रवाल की कार से साढ़े ग्यारह लाख बरामद , FST टीम ने जप्त किये रुपये , पूछताछ जारी / छत्तीसगढ़ - महानदी में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी , 07 लोगो की मौत , कई लापता , सभी की तलाश जारी / 10वी बोर्ड का रिजल्ट जारी , एक बार फिर छात्राओ का रहा दबदबा , शिक्षा मंडल की साइट पर चेक करे नतीजे / 
सक्ती - 50 लाख रूपये के जेवरों की चोरी का खुलासा , 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार , बैंक एकाउंट किया गया सीज

   cgwebnews.in   

सक्ती - 50 लाख रूपये के जेवरों की चोरी का खुलासा , 04 शातिर आरोपी गिरफ्तार , बैंक एकाउंट किया गया सीज

73.89

सक्ती
सक्ती 16 जनवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी मुकेश देवांगन पिता माधवराम देवांगन उम्र 38 साल निवासी चंद्रपुर ने दिनांक 11 जनवरी 2023 को चंद्रपुर थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 10 - 11 जनवरी 2023 की दरमियानी रात  किसी अज्ञात चोर ने उनके घर अंदर घुसकर 8 नग सोने की बिस्किट , 03 नग हार , 01 नग सोन की चैन , 02 कर्ण फूल वजन 660 ग्राम और 30 हजार नगदी रकम को चोरी कर ले गया है।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना चंद्रपुर में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 03 / 2023 धारा 457, 380 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की पता साजी हेतु विशेष टीम गठित किया गया जिसमें जांजगीर एवं रायगढ़ जिले के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल थे। पुलिस अधीक्षक महोदय एम. आर. अहिरे के मार्ग दर्शन में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी सुरेश महाणा पिता गोवर्धन महाणा निवासी पुसौर हाल मुकाम पतेरा पाली रायगढ को खरिहार रोड उडिसा से हिरासत में लिया गया एवं पुछताछ करने पर दिनांक 10 - 11 जनवरी 2023 को प्रार्थी के घर अंदर घुस कर चोरी करना स्वीकार किया एवं 08 नग सोने के बिस्किट वजनी 500 ग्राम एवं नगदी रकम 20 हजार तथा घटना में प्रयुक्त 01 नग मोटर सायकल व टार्च को जप्त किया गया एवं उसके दोस्त संजय नगर चांपा के डंगेश्वर देवांगन के द्वारा 03 नग सोने के हार , 01 नग सोने की चैन 02 नग सोने का कर्ण कुल वजनी 150 ग्राम को छुपाने में मदद किया था जिसे उसके कब्जे से जप्त किया गया। 

आरोपी सुरेश महाणा द्वारा पूर्व में चोरी कर किरोडीमल नगर के कृष्ण प्रसाद सोनी को सोने चांदी के जेवरात एवं धनाजी झंडे के पास विक्रय किया था जिनके कब्जे से सोने के जेवर एवं गलाया हुआ सोना 298.33 ग्राम कुल सोना लगभग 950 ग्राम एवं चांदी 150 ग्राम वर्तमान कीमती 508700/- रु को जप्त किया गया। आरोपी 

01 - सुरेश महाणा पिता गोवर्धन महाणा निवासी पुसौर हाल मुकाम पतेरापाली रायगढ को खरिहार रोड उडिसा से

02 - डंगेश्वर देवांगन पिता लक्ष्मीचंद देवांगन को संजय नगर चाम्पा से

03 - धनाजी झण्डे पिता पांडूरंग झण्डे को रायगढ से

04 कृष्णा प्रसाद पिता भेला प्रसाद वार्ड 15 को रायगढ़ से गिरफ्तार कर आज दिनांक 16 जनवरी 2023 न्यायालय पेश किया गया। 

आरोपी सुरेश महाणा के SBI के दो एकाउण्ट रायगढ़ और चाम्पा में है जिसमें लगभग राशि 02 लाख रुपये है जिसे सीज करने की कार्यवाही की जा रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/