स्थगित हुआ 26 अप्रैल को होने वाला चुनाव , जानें क्या है नए मतदान तिथि को लेकर अपडेट / इस तारीख को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फिर आएंगे छत्तीसगढ़ , जिला प्रसासन जुटा तैयारी में / सौम्या के साथ खेला कौन सा खेल…बताते क्यों नहीं भूपेश बघेल? , कितनी ​थी घोटाले में हिस्सेदारी? / सक्ती - बीजेपी सांसद गुहाराम ने भी किया था विकास का वादा पर 5 साल रहे लापता , अब क्या कहती है जनता / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - दामाद ने ससुर को मारी गोली , वारदात के बाद आरोपी दामाद हुआ फरार / छत्तीसगढ़ में पूरी हुई मोदी की एक और गारंटी , केंद सरकार ने जारी की अधिसूचना / दूल्हा हुआ गिरफ्तार , दुल्हन की माँ की तलाश में जुटी पुलिस , देखते ही करेगी गिरफ्तार , जाने क्या है मामला / छत्तीसगढ़ - प्रेमी की शादी में पँहुच गई प्रेग्नेंट प्रेमिका , काफी हंगामे के बाद हुआ यह फैसला / शमीम कबाड़ी के गोदाम में ब्लास्ट , दो मजदूरों की मौत , बम और रॉकेट लांचर के खाली खोखे बरामद / 
छत्तीसगढ़ - चायनीज मांझे से कटा युवती का गला , बाल बाल बची जान , एमपी में सरकार लगा चुकी है प्रतिबंध

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - चायनीज मांझे से कटा युवती का गला , बाल बाल बची जान , एमपी में सरकार लगा चुकी है प्रतिबंध

72.54

रायपुर
रायपुर 06 जनवरी 2023 - मकर संक्रांति 14 जनवरी के पूर्व राजधानी रायपुर में पतंगबाजी शुरू हो जाती है। हर साल की तरह इस साल भी राजधानी में चाइनीज मांझा की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है और पुलिस बेखबर है। अब तक रायपुर पुलिस ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है, जिसके चलते राहगीरों के जख्मी होने की खबरें मिलने लगी हैं। गुरुवार को चाइनीज मांझा से एक युवती के घायल होने की खबर सामने आई है।

खबरों के अनुसार अंकिता निगम सरकार पंडरी राजा तालाब के पास से गुरुवार शाम 4.30 बजे अपनी एक्टिवा से जा रही थी। उसी समय मांझे की चपेट में आ गई। खुद का बचाव करते-करते युवती का जहां गला कट गया, वहीं चार अंगुलियां भी जख्मी हो गईं।

अंकिता निगम ने बताया कि एक हाथ से गाड़ी और दूसरे हाथ से माझे को संभालने के बाद वह जख्मी हो गई। वह शंकर नगर स्थित आरोग्य अस्पताल पहुंची, जहां पता चला कि गुरुवार को मांझे से जख्मी हुए चार और लोग पहले ही इलाज के लिए आ चुके हैं। अंकिता निगम सरकार ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुछ संगठन भी इसकी मांग उठा रहे हैं, उनके मुताबिक ऐसी खबरें हर साल सुनाई पड़ती हैं।

बता दे कि चाइनीज मांझा को लेकर मध्‍य प्रदेश सरकार ने सख्‍त कदम उठाया है। सरकार ने चाइनीज मांझा बेचने वालों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/