बड़ी खबर - PCC चीफ ने दिया कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा , राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को भेजा 04 पन्नो का पत्र / सांसद का महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल , VIDEO वायरल होते ही प्रचार छोड़कर सांसद जर्मनी रवाना / छत्तीसगढ़ - हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव , दो युवक पानी मे डूबे , एक युवक की मौत / छत्तीसगढ़ - अवैध संबंध के चलते भांजे ने किया मामी का कत्ल , पुलिस आरक्षक है संदेही भांजा / पूरे छत्तीसगढ़ में छाए काले बादल , राजधानी में शुरू हुई बारिश , तीन दिनों का अलर्ट जारी / छत्तीसगढ़ में छिपा था बॉलीवुड एक्टर , मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , मुंबई लेकर जा रही है पुलिस / छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / 
बहन के अवैध संबंधों का विरोध करना भाई को पड़ा भारी , बहन ने प्रेमी से भाई की हत्या करवा कर लाश को खेत में फेंका

   cgwebnews.in   

बहन के अवैध संबंधों का विरोध करना भाई को पड़ा भारी , बहन ने प्रेमी से भाई की हत्या करवा कर लाश को खेत में फेंका

91.86

उत्तर प्रदेश
बुलंदशहर 31 दिसम्बर 2022 - बुलंदशहर पुलिस ने दीपक गिरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. मृतक की विधवा बहन और उसके आशिक ने ही दीपक की गला रेतकर हत्या कर दी थी. पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार भी बरामद कर लिया है. बता दें कि बीते 27 दिसंबर को बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव के एक आम के बाग में दीपक का शव पड़ा मिला था. शव के आसपास तीन शराब की बोतल और नमकीन के पैकेट भी पुलिस ने मौके से बरामद किए थे।

पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी तो जांच में सामने आया कि मृतक दीपक की विधवा बहन का अवैध संबंध अमित नाम के युवक से थे. जिसका पता दीपक को चला तो दीपक ने दोनों का विरोध किया. दीपक का विरोध करना दोनों को इतना नागवार गुजरा कि दीपक की हत्या की साजिश दोनों ने मिलकर रच डाली और दीपक को रास्ते से हटाने के लिए दोनों ने प्लानिंग शुरू कर दी।

पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया कि पूछताछ में आरोपी अमित ने बताया कि 26 दिसंबर को अमित ने दीपक से संपर्क किया और दीपक को शराब पिलाने के बहाने से बुलाकर दीपक को पहले तो जमकर शराब पिलाई और उसके बाद वह उसे कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्लोबल बनारस गांव के एक आम के बाग में ले गया और उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. पुलिस के मुताबिक एक बार पहले भी दीपक की हत्या का प्रयास अमित के द्वारा किया गया था. मगर असफल रहने पर दोबारा प्लानिंग कर उसकी हत्या की थी।

फिलहाल पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक दीपक की बहन और प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही पुलिस ने आला कत्ल और घटना में इस्तेमाल किए गए तीन मोबाइल फोन जिसमें एक मोबाइल फोन मृतक का है, उसे भी बरामद कर लिया है. वहीं गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/