छत्तीसगढ़ में थम गया बारिश का दौर , गर्मी करेगा हलाकान , IMD ने जताई यह संभावना / अम्बिकापुर से आ रही रॉयल बस हादसे का शिकार , 15 से अधिक यात्री घायल , 07 की हालत नाजुक / छत्तीसगढ़ - प्रधान आरक्षक की पेंड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जांच में जुटी / बेटे के साथ बेडरूम में रंगरेलियां मना रही थी चैंबर ऑफ कॉमर्स की महिला अध्यक्ष , अचानक आ गया पति , फिर हुआ यह / सक्ती - शौचालय में डिलीवरी के मामले में बुरा फंसा गोमती देवी हॉस्पिटल प्रबंधन , हो सकता है लायसेंस निरस्त / छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - कांग्रेस प्रत्याशी के कमरे FST ने दी दबिस , पूरे कमरे की ली तलाशी , जाने क्या है मामला / रेप के आरोप में डिप्टी कलेक्टर गिरफ्तार , FIR दर्ज होने के बाद से था फरार / छत्तीसगढ़ - 2000 करोड़ के शराब घोटाला मामले में एक और आरोपी उत्तरप्रदेश में गिरफ्तार / पत्नी को चाय में नशीली दवा देकर बेहोश करता था पति , बेहोश होने के बाद दोस्तो से कराता था यह गंदा काम / 
NH पर बड़ा सड़क हादसा , रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित 04 की मौके पर ही मौत

   cgwebnews.in   

NH पर बड़ा सड़क हादसा , रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सहित 04 की मौके पर ही मौत

98.92

मध्य प्रदेश
बैतूल 24 दिसम्बर 2022 - बैतूल - नागपुर राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम भिलाई के करीब एक ट्रक में पीछे से एक तेज रफ्तार कार आकर टकरा गई। टक्‍कर इतनी जबर्दस्‍त थी कि कार के परखच्‍चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर, रेलकर्मी सहित दो महिलाएं शामिल हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब 12 बजे कालाआखर में पदस्थ रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत (48) निवासी झारखंड, रेलकर्मी राजकुमार सिसोदिया (32) निवासी भौरा और दो महिलाएं कार से नागपुर की ओर से बैतूल आ रहे थे। नेशनल हाईवे 47 पर ग्राम भिलाई के पास में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने तेज गति से जा रही कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। 

दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर मौके पर पहुंचकर एंबुलेंस पायलट सतीश गाठे, दिलीप मालवीय ,नितेश हिंगवे सहित आरक्षक मेजर सिंह मर्सकोले ,नगर सैनिक शशि पवार ने कार में फंसे चालक और दोनों महिला सहित पुरुष को बाहर निकाला। जिसमें दोनों महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई थी। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद नागपुर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया जहां चालक की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

108 एंबुलेंस के ईएमटी महेश झलिए ने बताया कि शुक्रवार रात 12 बजे ग्राम भिलाई के सीमा में स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दूसरी लेन के किनारे स्थित ढाबे के पास बैतूल की ओर से आ रही कार ट्रक में जा घुसी। दुर्घटना में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कार में सवार दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने दो मृतकों की पहचान कर ली है, महिला की शिनाख्त अभी नही हुई है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/