छत्तीसगढ़ - बड़ा रेल हादसा , मालगाड़ी के 06 डिब्बे पटरी से उतरे , सुधार कार्य जारी / छत्तीसगढ़ - गोवा में बैठ कर MD-143 ID से IPL सट्टा खिला रहे जांजगीर और कोरबा के 08 सटोरिये गिरफ्तार  / छत्तीसगढ़ - छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप , 08 आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी , सुसाईड नोट में लिखा मैं एक दलदल में फंस गया हूं जँहा से निकलना,, / भूपेश सरकार में हुए एक और बड़े घोटाले का खुलासा , इस घोटाले को जानकर हो जाएंगे हैरान / भाजपा प्रत्याशी कमलेश के पास नही है कार तो ज्योत्सना है करोड़पति , देखे दोनो की संपत्ति का ब्यौरा / छत्तीसगढ़ - आरक्षक हुआ सड़क हादसे का शिकार , नाजुक हालत में किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / PM मोदी और राहुल गांधी को नोटिस , निर्वाचन आयोग बोला जवाब दें नहीं तो परिणाम गंभीर होंगे / छत्तीसगढ़ - खूंटाघाट डैम में डूबी मछुआरों की नाव , दो सगे भाई तेज बहाव में बहे , SDRF तलाश में जुटी / 
छत्तीसगढ़ - प्रिंसिपल कर रहा था गर्लफ्रेंड को परेशान , गुस्‍साए प्रेमी ने गला रेत कर प्रिंसिपल की कर दी हत्या

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - प्रिंसिपल कर रहा था गर्लफ्रेंड को परेशान , गुस्‍साए प्रेमी ने गला रेत कर प्रिंसिपल की कर दी हत्या

69.89

बिलासपुर
बिलासपुर 16 दिसम्बर 2022 - लिंक रोड में रहने वाले सरकारी स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव (61) की एक 24 साल के युवक ने गुरुवार रात 11 बजे गला रेतकर हत्या कर दी। साथ ही आरोपित ने गमले से सिर को भी कुचल दिया। खून से लहूलुहान प्राचार्य का शव घर के गेट के पास पड़ा था। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अस्पताल भिजवाया। इधर, घटना की सूचना के बाद से ही पुलिस सक्रिय हो गई। इस दौरान पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि उसकी प्रेमिका को प्राचार्य बीते कुछ माह से लगातार परेशान कर रहा था। लिहाजा उसने घटना को अंजाम दिया है। आरोपित की प्रेमिका प्राचार्य की छात्रा रही है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

पचपेड़ी स्थित हाई स्कूल के प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव (61) लिंक रोड स्थित यश बैंक के बगल वाली गली में अपनी पत्नी अनिता के साथ रहते थे। उनकी पत्नी भी शासकीय स्कूल में शिक्षिका हैं। उनके दो बेटे दिल्ली और बेटी मुंबई में एमबीए की पढ़ाई कर रहे हैं। गुस्र्वार की रात 11 बजे पति-पत्नी घर में थे। रात को प्राचार्य अपने घर के सामने पोर्च में टहल रहे थे। इसी दौरान उनका किसी से विवाद होने लगा। घर के बाहर शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य मेन गेट के पास लहूलुहान पड़े थे। उनके सिर व गले में गंभीर चोट के निशान थे। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और स्वजन को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है इधर, घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। कुछ ही देर में पुलिस ने हरदीकला निवासी उपेंद्र कौशिक (24) साल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसकी प्रेमिका पूर्व में प्राचार्य प्रदीप श्रीवास्तव की छात्रा थी। वह आए दिन प्रेमिका को परेशान करता था। इस पर उन्होंने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माने। आखिरकार गुरुवार रात 11 बजे आरोपित प्राचार्य के घर पहुंचकर उनसे विवाद करने लगा। इसके बाद आरोपित उपेंद्र ने अपने साथ लाए ब्लेड से प्राचार्य का गला रेत दिया। साथ ही गमले से सिर को भी कुचल दिया। हमले से खून से लथपथ प्राचार्य की मौके पर ही मौत हो गई।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/