भाभी की चाहत ने देवर को हत्यारा बनने पर किया मजबूर , सोते वक्त रेत दिया बड़े भाई का गला / छत्तीसगढ़ - बर्खास्त आरक्षक ने EOW की पूछताछ में खोले महादेव सट्टा एप के बड़े राज , अब कई बड़े मगरमच्छ जाएंगे अंदर / छत्तीसगढ़ - वसूली की रकम के बंटवारे को लेकर थाने में भिड़े पुलिसकर्मी , SP ने सभी को किया लाइन अटैच / छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में पूर्व जिला पंचायत सदस्य के बेटे की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - CM विष्णुदेव साय का एडिटेड VIDEO वायरल कर बुरे फंसे पार्षद महोदय , दर्ज हुआ FIR / छत्तीसगढ़ में मौषम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / छत्तीसगढ़ - डिप्टी रेंजर दुबे की पहले ग्रामीणों ने की जमकर पिटाई , फिर मारते हुए लेकर गए थाने , जाने क्या है मामला / एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 51 दिन के बाद तिहाड़ जेल से बाहर आये CM केजरीवाल लेकिन नही कर सकेंगे यह चार काम  / 
युवाओं की एक ऐसी टोली जिसने लिया है हरियाली लाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प ,,

   cgwebnews.in   

युवाओं की एक ऐसी टोली जिसने लिया है हरियाली लाने और पर्यावरण बचाने का संकल्प ,,

85.57

मुंगेली
मुंगेली 27 जुलाई 2020 - मुंगेली जिले का होल्हाबाग नवयुवा समिति बांकी एक ऐसा नाम है जो अपने गांव और आसपास के हरियाली के संरक्षण और संवर्धन की जिमेदारी बखूबी निभाते हुए पर्यावरण संतुलन के लिए विगत पांच वर्षों से पौधरोपण करते आ रही है। 

इसी क्रम में इस वर्ष भी लॉकडाउन को उपयोगी बनाने के उद्देश्य से संस्था द्वारा "हरियाली सप्ताह" मनाया जा रहा है जिसके तहत युवाओं की टोली ने रविवार को सुबह महामाया मंदिर परिसर की सफाई और शाम को जैतपुरी रोड, रामजानकी मंदिर मार्ग, महामाया मंदिर परिसर और प्राथमिक विद्यालय परिसर में कदम, कटहल, आम, गुलमोहर, पीपल, जामुन, नारियल, कोनोकार्पस जैसे 40 फलदार व छायादार पौधे रोपित कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से ट्री गार्ड लगाया गया।
बता दे इससे पहले विगत 4 वर्षों में होल्हाबाग नवयुवा समिति द्वारा "हरियर बांकी-सुघ्घर बांकी" अभियान के तहत गांव में 250 से अधिक पौधे ट्री गार्ड के साथ और 500 से अधिक फेंसिंगयुक्त खुले स्थान में रोपित किये जा चुके हैं जो आज ग्राम बांकी को हराभरा बना कर एक अलग पहचान दे रही है।

इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य अंशुल गोस्वामी ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति के संरक्षक माने जाते हैं इससे ही हमें स्वच्छ वायु, जल एवं फलयुक्त भोजन प्राप्त होता है ऐसे में पर्यावरण संस्कृति को बचाने के लिए लोगों को बढ़चढ़ कर वृक्षारोपण करना चाहिए। संस्था के पर्यावरण प्रभारी पवन निर्मलकर ने हरियाली सप्ताह के उद्देश्य को बताते हुवे कहा कि हमारी संस्था द्वारा इस सप्ताह लगातार सातों दिन पर्यावरण संरक्षण के दिशा में कार्य किया जाएगा ताकि इस बरसात पौधों के विकास में तेजी से वृद्धि हो।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक रामपाल सिंह, संयोजक हरिओम सिंह, अध्यक्ष देवराज साहू, उपाध्यक्ष खेलावन यादव, सचिव नागेश साहू, अंशुल पूरी, सनत साहू, पवन निर्मलकर, मयंक कैवर्त, योगेंद्र साहू, पिंटू पूरी, भूपेंद्र निर्मलकर, किशन यादव, मुकेश श्रीवास, ब्रजराज पूरी, गोपाल यादव, यशवंत साहू, भुवन साहू, रिकेश पूरी, गप्पू पूरी, सुमित पूरी,  अमित गिरी, यष्यंत साहू, निरंजन मानिकपुरी, प्रदीप श्रीवास, अश्वनी निर्मलकर, राघवेंद्र निर्मलकर, रिक्कू पूरी, मोनू साहू, सुभाष पूरी, रंजीत पूरी, पालु श्रीवास, राजू निर्मलकर, बुधराम यादव, सुखदेव निर्मलकर, विक्कू पूरी, तिलेश्वर निर्मलकर, बबलू साहू, टीपूचंद, लोमस, भवानी, टाईगर साहू, हुमन साहू सहित संस्था के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/