छत्तीसगढ़ - तालाब में निकले नाग-नागिन के जोड़े को दूध पिला रहे थे ग्रामीण , नाग ने ग्रामीण को डसा हुई मौत / छत्तीसगढ़ - अनियंत्रित थार ने बाईक सवार तीन लोगों को मारी टक्कर , एक युवक की मौके पर ही मौत / छत्तीसगढ़ में बारिश अलर्ट , IMD ने जताई इन जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना / भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या , पूरे इलाके में फैली सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - युवती को था स्कुटी में घूमने का शौख , शातिर ने उठाया फायदा और फिर रोज करने लगा,, / छत्तीसगढ़ - बोर्ड टॉपरों के लिए साय सरकार ने किया बड़ा एलान , जानकर खुशी से उछल पड़ेंगे टॉपर्स / छत्तीसगढ़ - चलती कार में लगी भीषण आग , जिंदा जल कर शिक्षक की मौत , पुलिस जाँच में जुटी / 10वी और 12वी पूरक परीक्षा का शेड्यूल जारी , इस तारीख तक कर सकते है आवेदन , इतनी होगी फीस / छत्तीसगढ़ - आरक्षक बबलू बंजारे के इशारे पर होता था गंदा काम , खुलासा होने के बाद विभाग में मचा हड़कंप / 
आज 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना , मध्य भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड , IMD ने जारी किया अलर्ट

   cgwebnews.in   

आज 10 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की संभावना , मध्य भारत में पड़ेगी कड़ाके की ठंड , IMD ने जारी किया अलर्ट

94.78

नई दिल्ली
नई दिल्ली 25 नवम्बर 2022 - हिमालयी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और बारिश के कारण मैदानी इलाकों खासकर उत्तर और मध्य भारत में कड़ाके की ठंड धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। इसके अलावा मौसम विभाग ने शुक्रवार को करीब 10 राज्यों में बारिश की भी संभावना जाताई है।

मौसम विभाग ने बताया है कि हिमालय क्षेत्र में बर्फबारी होने के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। उत्तर भारत के कई राज्योंं में कोहरे ने अभी से अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश हो रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के साथ ही दक्षिण भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। देश के मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड बढ़ने के आसार हैं।

मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे राज्यों में आज बर्फबारी होने के साथ बारिश हो सकती है। पहाड़ी राज्यों में बीते कुछ दिनों से छिटपुट बर्फबारी और बारिश से पारा में गिरावट देखने को मिल रही है। कई इलाकों में तो पारा शून्य से भी नीचे लुढ़क गया है।

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखाई दे रहा है। मैदानी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। दिल्ली - एनसीआर में भी तापमान गिरा है। पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। इन इलाकों में तापमान में गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती क्षेत्र बनने की संभावना है। IMD ने कहा है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में ओडिशा के न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री की कमी आएगी। वहीं मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर ने कहा है कि दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, उत्तरी तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, गोवा, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में हल्की से भारी बारिश संभव है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/