सक्ती - गोमती देवी हॉस्पिटल को बचाने में जुटा स्वास्थ्य विभाग?? , क्लीनचिट देने की हो रही है तैयारी?? / छत्तीसगढ़ - बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गई लाइनमैन गौतम भोई की जान , अधिकारी कह रहे है जांच की बात / छत्तीसगढ़ - पत्नी के घर से बाहर जाते ही SECL कर्मी पति ने लगाई फाँसी , सुसाईड नोट में लिखी यह बात / पति कमाने गया शहर तो देवर से बढ़ गई पत्नी की नजदीकियां , और जब पति गांव वापस आया तो... / छत्तीसगढ़ - सेंट्रल जेल के बैरक नंबर 04 में चला चाकू , एक कैदी को किया गया हॉस्पिटल में भर्ती / स्कूल जाने से मना कर रही थी बेटी , पिता ने कारण पूछा तो रह गया हैरान , कहा टीचर मेरे साथ.. / छत्तीसगढ़ - मालगाड़ी की चपेट में आये दो युवक , एक कि मौत और दूसरे का पैर कटकर अलग / पहले कांग्रेस नेता के बेटे पर लगाया रेप का आरोप , फिर कोर्ट में बयान से पलटी पीड़िता , कहा वो मेरा अच्छा दोस्त / भाभी की चाहत ने देवर को हत्यारा बनने पर किया मजबूर , सोते वक्त रेत दिया बड़े भाई का गला / 
शर्मशार हुई माँ की ममता , पैदा होते ही बच्ची को गीले खेत में फेंका , नवजात बच्ची का क्या हुआ यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

शर्मशार हुई माँ की ममता , पैदा होते ही बच्ची को गीले खेत में फेंका , नवजात बच्ची का क्या हुआ यह जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

94.55

मध्य प्रदेश
रायसेन 23 नवम्बर 2022 -  नवजात बच्ची गेहूं के खेत में पानी के बीच पड़ी थी। सुबह खेत पहुंचे सरपंच राम कुमार यादव ने बच्ची को देख डायल-100 को सूचना दी। ठंड से कांप रही बच्ची की जान बचाने के लिए डायल - 100 के ड्राइवर ने मात्र 09 मिनट में 15 किमी का सफर तय कर जिला अस्पताल पहुंचाया। डाक्टर का कहना है कि 08 से 18 घंटे पहले बच्ची का जन्म हुआ है। मामला ग्राम निहालपुर गांव का है। रबी सीजन होने के चलते इन दिनों खेत में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने का काम जारी है। गांव के सरपंच राम कुमार यादव के खेत पर भी सिंचाई की जा रही है। नवजात को जहां फेंका गया था वह हिस्सा काफी गीला था। बच्ची का शरीर ठंडा पड़ चुका था सरपंच ने बच्ची को उठाकर अपने गमछे से लपेट लिया। बच्ची ठंड के कारण अकड़ रही थी। नर्स ने नली के माध्यम से उसे सांसें दीं। ऐसा कर बच्ची की जान बचाई गई।

थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू का कहना है कि सरपंच ने सूचना दी थी। बच्ची को फेंकने वाले की तलाश की जा रही है। जिला अस्पताल के निश्चेतना डॉक्टर अनिल ओढ़ ने बताया कि नवजात बच्ची को डायल-100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया था। जन्म के कुछ देर बाद ही बच्ची को गीली जगह पर फेंक दिया गया था। इस कारण उसे हाइपोथर्मिया हुआ है। उसकी सांसें तो चल रही थी, लेकिन शरीर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। अस्पताल में पहुंचते ही उसका इलाज शुरू किया गया। सबसे पहले उसे भांप देना शुरू किया। नर्स ने नली के माध्यम से उसे सांसें दीं। ऐसा कर बच्ची की जान बचाई गई। अब उसकी हालत में सुधार है। उसे जिला अस्पताल के SNCU वार्ड में रखा गया है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/