पति के पीठ पीछे पत्नी दो युवकों के साथ उड़ाती थी गुलछर्रे , जब पति को हुई जानकारी तब हुआ यह / छत्तीसगढ़ - इस बात को लेकर घराती और बाराती आपस मे भिड़े , जमकर चले लात-घूंसे और कुर्सियां / छत्तीसगढ़ - स्पोर्ट्स बाईक की टंकी पर गर्लफ्रैंड को बिठा कर स्टंट कर रहा था युवक , SP की पड़ गई नजर , फिर हुआ यह / छत्तीसगढ़ - महादेव सट्टा एप मामले में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व उपाध्यक्ष गिरफ्तार , EOW की कार्यवाही / छत्तीसगढ़ - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल को लेकर सरकार ने स्पष्ट की स्थिति , कही यह बात / छत्तीसगढ़ - जंगल मे महिला की सड़ी गली लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / 50 दिनों बाद तिहाड़ जेल से रिहा हुए अरविंद केजरीवाल , बाहर निकलते ही कहा इंकलाब जिंदाबाद / सक्ती - अवैध रूप से संचालित आरामिल में वन विभाग की दबिस , दो आरामिल को किया गया सील / फेरे से पहले दुल्हन ने बंद कमरे में लिया दूल्हे का टेस्ट , बाहर आकर बोली ये तो फुस्की बम निकला , नहीं करनी शादी / 
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त जमीन पर पड़े इस सरकारी कर्मचारी के बारे में जानना चाहते है तो पढ़े पूरी खबर

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त जमीन पर पड़े इस सरकारी कर्मचारी के बारे में जानना चाहते है तो पढ़े पूरी खबर

91.51

बिलासपुर
बिलासपुर 19 नवम्बर 2022 -  छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से स्कूल का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में एक शिक्षक शराब के नशे में सोये हुए दिखाई दे रहा है। साथ ही स्कूल के प्राथमिक शाला के बच्चे वीडियो में ये कह रहे हैं कि दारू पीके आथे गुरूजी, एक्को एक्को दिन पढ़ाथे, अऊ दारु पी के सूत जाथे

दरअसल, ये वीडियो बिलासपुर के मस्तूरी तहसील के ग्राम पंचायत लोहरसी में साबरिया डेरा प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल में 30 बच्चो की दर्ज संख्या है, जिनके लिए दो शिक्षक नियुक्त है। सोनू राम प्रभारी प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है और दूसरे शिक्षक सुभाष चंद्र भारद्वाज है। बताया जाता है कि सुभाष चंद्र भारद्वाज आदतन शराबी है। और आये दिन शराब के नशे में स्कूल आता है और स्कूल में भी शराब लाकर सेवन करता है। और बच्चो को डांट फटकार कर छुट्टी होने की बात कह भगा देता है।

कल शुक्रवार को सुभाष चंद्र भारद्वाज शराब पीकर आया था और स्कूल के किचन में जहां मध्याहन भोजन बन रहा है वहां घुस कर शराब पीने लगा फिर वहां खाना बना रही महिला रसोइए से चखने में दाल मांगने लगा। फिर आज शनिवार को भी वह शराब पीकर स्कूल पहुँचा और स्कूल के प्रांगण में सो गया। तभी गांव के सरपंच ने आकर उसे उठाया और उसकी गाड़ी की तलाशी लेते हुए वीडियो भी बना लिया। जिसमे पन्नी में देसी शराब और अमरूद रखा हुआ था। प्रभारी प्रधान पाठक सोनू राम साहू का कहना है कि यह शिक्षक की आये दिन की हरकत है। वह नशे में बच्चो को डांट फटकार कर भगा देता है जिसकी मैने कई बार ब्लाक शिक्षा अधिकारियों से शिकायत भी की है पर कार्यवाही नही हुई।

बताया जाता है कि नजदीक ही साबरिया डेरा है जहां कच्ची महुआ शराब की बिक्री की जाती है वही से शराब लेकर शिक्षक स्कूल लाकर पीता है इस मामले में BEO अश्वनी भारद्वाज का कहना है कि वीडियो की जानकारी मिली है, विभागीय जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/