छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस पलटी , हादसे में 13 बराती घायल , तीन की हालत गंभीर / छत्तीसगढ़ - कांग्रेस नेता व पूर्व जनपद सदस्य की बेरहमी से हत्या , इलाके में फैली सनसनी / जिस्मफरोशी का अड्डा बन गए OYO होटलों को लेकर कंपनी ने लिया यह बड़ा फैसला / छत्तीसगढ़ - शनिवार से एक बार फिर बदलेगा मौषम का मिजाज , धूल भरी आँधी के साथ बारिश की चेतावनी / बड़ी खबर - उप मुख्यमंत्री के बंगले पर पेट्रोल बम से हमला , बढ़ाई गई बंगले की सुरक्षा / छत्तीसगढ़ - प्यार में नाकाम होने पर 18 साल के युवक ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / जांजगीर चाम्पा - इस तारीख को आएंगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे , आमसभा को करेंगे संबोधित / छत्तीसगढ़ - एनीकट में अज्ञात महिला की लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - बहुचर्चित बिरनपुर हिंसा की जांच अब CBI के हवाले , केन्द्र सरकार ने जारी की अधिसूचना / 
दुनिया की नजरों में मर चुका आरोपी 31 साल बाद हुआ गिरफ्तार , आरोपी को देख कर पुलिस भी हुई हैरान

   cgwebnews.in   

दुनिया की नजरों में मर चुका आरोपी 31 साल बाद हुआ गिरफ्तार , आरोपी को देख कर पुलिस भी हुई हैरान

65.87

नई दिल्ली
फरीदाबाद 11 नवंबर 2022 -  दिल्ली के बवाना थाना पुलिस ने 31 साल पहले हुई चोरी के मामले में शामिल दो आरोपियों को अब गिरफ्तार किया है. एक आरोपी अर्जुन सिंह को कोर्ट प्रोसिडिंग में मृत घोषित कर दिया गया था. बवाना थाना पुलिस की टीम ने अर्जुन सिंह और उसके साथी को 4 घंटे के लंबी कॉबिंग ऑपरेशन के बाद फरीदाबाद के जंगलों से गिरफ्तार किया है. अर्जुन के दूसरे साथी का नाम चरण सिंह है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुराने रिकॉर्ड की छानबीन के दौरान पुलिस के सामने 31 साल पहले का एक मामला आया था।

इसमें 1991 में चोरी के आरोपी पुलिस के गिरफ्त से अब तक बाहर थे. आरोपियों को सालों पहले कोर्ट ने भगोड़ा भी घोषित कर दिया था. इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम ने भगोड़ों की तलाश शुरू की. तलाश में फरीदाबाद पहुंची पुलिस पुलिस को शक था कि अर्जुन सिंह मरा नहीं है. कहीं पर छिपा हुआ है. अर्जुन और उसके साथी की तलाश में पुलिस फरीदाबाद तक पहुंच गई।

कई गांव की खाक छानने के बाद पुलिस की टीम फरीदाबाद के शेरपुर गांव पहुंची. वहां पर एक आरोपी चरण सिंह आश्रम में मिला. पुलिस ने चरण सिंह को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, जब चरण सिंह से अर्जुन सिंह के बारे में पूछा गया, तो उसने बताया कि अर्जुन सिंह मरा नहीं है. वह जिंदा है और पास के ही जंगल के बगल वाले गांव में रहता है. इसके बाद पुलिस की टीम चरण सिंह के साथ अर्जुन सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची. तकरीबन 4 घंटे की कॉबिंग के बाद अर्जुन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/