केंद्र से अधिसूचना जारी होते ही दिल्ली से छत्तीसगढ़ पँहुची CBI की टीम , बिरनपुर के लिए हुई रवाना / प्रेमिका के इंकार करने पर हैवान बना प्रेमी , पहले बांधकर किया रेप फिर लोहे के गर्म रॉड से,, / छत्तीसगढ़ - बारातियों से भरी बस तो ट्रक ने रगड़ा , एक बाराती का सिर हुआ धड़ से अलग वही दो के हाथ हुए अलग / छत्तीसगढ़ - भाजपा विधायक के बयान से बवाल , लोगो को दी गर्दन काटने की नसीहत , VIDEO हुआ वायरल / छत्तीसगढ़ - मतदान सामग्री जमा कर घर लौट रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत , पुलिस जाँच में जुटी / IPL मैच अब तक लगने वाली सट्टे की रकम को जानकर उड़ जाएंगे होश , पढ़े सटोरिये का कबूलनामा  / NH-49 में बरगढ़ के पास बड़ा हादसा , बस और पिकअप की सीधी टक्कर में पिकअप चालक की मौत / छत्तीसगढ़ - बच्चे को जन्म देने के बाद माँ ने फाँसी लगाकर की खुदकुशी , पुलिस जाँच में जुटी / छत्तीसगढ़ - मौषम को लेकर IMD ने इन जिलों में जारी किया तीन दिनों का अलर्ट , जताई इस बात की संभावना / 
नमाज पढ़ने गए युवक का शव पटरी पर मिला , मोबाइल और रुपये गायब , पुलिस जाँच में जुटी

   cgwebnews.in   

नमाज पढ़ने गए युवक का शव पटरी पर मिला , मोबाइल और रुपये गायब , पुलिस जाँच में जुटी

33.86

मध्य प्रदेश
इंदौर 11 नवंबर 2022 -  घर से नमाज पढ़ने का बोल कर गए मोहम्मद सलीम का शव संदिग्ध अवस्था में राजेंद्र नगर रेलवे क्रासिंग पर पटरी पर मिला है। इसके बाद स्वजन ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सलीम की जेब से मोबाइल और पांच हजार रुपये गायब हैं। शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। राजेंद्रनगर पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

ASI भगवान सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि विजय पैलेस कालोनी निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद सलीम पुत्र अशफाक गुरुवार शाम नमाज पढ़ने का बोलकर घर से गया था। काफी देर तक वह नहीं लौटा। स्वजन इधर-उधर खोजने में लगे थे।
तभी जीजा मोहम्मद शोएब के मुताबिक उसके दोस्तों ने घर आकर बताया कि सलीम राजेंद्र नगर क्रासिंग पर रेलवे पटरी पर पड़ा हुआ है। स्वजन पहुंचे तो सलीम बेहोश था और उसके सिर, चेहरे पर चोट के निशान थे।

इसके बाद उसे स्वजन एमवाय अस्पताल लेकर गए, लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शोएब के मुताबिक सलीम की जेब में जिओ कंपनी का मोबाइल और पांच हजार रुपये थे जो गायब हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने हत्या को आत्महत्या में बदलने का शक जाहिर किया है।

मिली जानकारी के अनुसार सलीम शाम साढ़े सात बजे घर से निकला था। उस वक्त पटरी से कोई ट्रेन भी नहीं गुजरी। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सलीम की किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या हादसा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/