छत्तीसगढ़ - निर्वाचन आयोग ने किया भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे को नोटिस जारी , सोमवार तक देना होगा जवाब , जाने क्या है मामला / देवर सलमान ने लूटी भाभी की इज्जत , पति साजिद बोला अब तुम मेरी पत्नी नही भाभी बन गई हो / भाजपा नेता के बेटे पर पुलिस ने किया 05 हजार का इनाम घोषित , इस मामले में पुलिस कर रही है तलाश / एयरपोर्ट से लापता हुए तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रोशन सिंह सोढ़ी , पुलिस तलाश में जुटी / बहु को हुआ सास से प्यार , सास के साथ बनाना चाहती है शारीरिक संबंध , सास फिर रही है भागी-भागी  / छत्तीसगढ़ - डॉ महंत ने भाजपा प्रत्याशी सरोज पांडे से पूछा आपका रिश्ता क्या है , मेरा परिवार तो,, / छत्तीसगढ़ - डेढ़ महीने के बाद किचन में लौटी भाजपा की महिला प्रत्‍याशी , परिवार के लिए बनाई यह सब्जी / छत्तीसगढ़ - मोबाईल पर पोर्न VIDEO अपलोड करना 08 लोगो को पड़ा भारी , सभी गिरफ्तार / दो बाईक की सीधी टक्कर के बाद लगी आग , जीजा और साले कि जिन्दा जल कर मौत / 
छत्तीसगढ़ में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड , इस तारीख से बढ़ेगी ठिठुरन , बीते 10 सालों का टूटेगा रिकॉर्ड

   cgwebnews.in   

छत्तीसगढ़ में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड , इस तारीख से बढ़ेगी ठिठुरन , बीते 10 सालों का टूटेगा रिकॉर्ड

23.61

रायपुर
रायपुर 08 नवंबर 2022 -  छत्तीसगढ़ में ठंड के मौसम ने दस्तक दे दी है। राजधानी रायपुर में नवंबर महीने की रात 8.3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडी रही है। लेकिन बीते 10 सालों में तापमान में इतनी गिरावट कभी नहीं हुई इस साल अभी तक न्यूनतम तापमान का पारा 19.7 डिग्री सेल्सियस पर अटका हुआ है।

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है। आज से 139 साल पहले यानी 22 नवम्बर 1883 को रायपुर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। रिकॉर्ड में वह नवंबर महीने में अब तक की सबसे ठंडी रात थी। पिछले 10 सालों में नवंबर का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस से नीचे कभी भी नहीं गया। 2021 में 29 नवंबर को सबसे कम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ था।

2020 में 9 नवंबर को यह 15.4 डिग्री था। 2017 में यह 14.3 डिग्री था तो 2015 में 17.1 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच गया था। 2012 में इसे 13.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। इस साल एक नवंबर से 7 नवम्बर तक रिकॉर्ड न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच ही रहा है। बताया जा रहा है, 15 नवम्बर के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। वहीं दिन का तापमान भी तेजी से कम होगा।

बस्तर संभाग सबसे ठंडा है

मौसम विभाग के रिकॉर्ड में अभी बस्तर संभाग का इलाका सबसे अधिक ठंडा है। सात नवंबर को नारायणपुर का न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा है। अंबिकापुर में यह 15.4 डिग्री, जशपुर में 15.6 डिग्री और दंतेवाड़ा में 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। जगदलपुर में 15.8 डिग्री का न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

उत्तर से सूखी हवाओं का आना लगातार जारी

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक प्रदेश में उत्तर से सूखी हवा का आना लगातार जारी है। इसकी वजह से बरसात की संभावना नहीं के बराबर है। इसकी वजह से फिलहाल न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जरूर बन रही है।

एक सप्ताह पहले के हालात

छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगुजा में अचानक ठंड बढ़ी है। यहां रात का तापमान सामान्य से 3 डिग्री तक नीचे चला गया था। गुरुवार रात नारायणपुर में पारा 12.5 डिग्री तक उतरा। यह प्रदेश में सबसे कम है। इसी तरह, बिलासपुर-सरगुजा के उत्तरी क्षेत्रों में भी तापमान 13 डिग्री के आसपास पहुंच गया था। मैदानी इलाकों में दुर्ग सबसे ठंडा रहा। यहां भी पारा नार्मल से तीन डिग्री तक नीचे है। मौसम विभाग ने तापमान और गिरने तथा ठंड बढ़ने की संभावना जताई है

प्रदेश में उत्तर-पूर्व से आ रही शुष्क हवा के कारण मौसम अचानक ठंडा हुआ है। सभी संभागों में तापमान में काफी गिरावट आई है। पेंड्रारोड और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के करीब है। दोनों जगह पर तापमान सामान्य से दो डिग्री कम है। बिलासपुर काफी ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। यहां न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के आसपास पर चल रहा है। यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। दो डिग्री की गिरावट और होने पर यहां शीतलहर की घोषणा की जा सकती है। मैदानी इलाके वाले दुर्ग में भी अच्छी ठंड पड़ रही है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

https://free-hit-counters.net/