c
सट्टे के गढ़ सक्ती में पुलिस का एक और प्रहार , राम मंदिर के पास से ऑनलाईन सट्टे का बड़ा बुकी गिरफ्तार / दुल्हन की तरह सोलह श्रृंगार कर BCA के छात्र ने लगाई फाँसी , छात्र की हालत देखकर सदमे में परिजन / राहुल गांधी को जिताने नही बल्कि हराने के लिए रायबरेली गए है भूपेश बघेल , पूर्व कांग्रेस नेत्री का आरोप  / छत्तीसगढ़ - विवाहिता के साथ गैंगरेप , तीन आरोपियों ने लॉज में दिया वारदात को अंजाम / छत्तीसगढ़ - सनकी युवक ने इस वजह से एक ही परिवार के 05 लोगो को उतारा मौत के घाट , 05 साल पहले वो,, / छत्तीसगढ़ - पति की हत्या के लिए पत्नी ने दी 50 हजार की सुपारी , वजह जानकर हो जाएंगे हैरान / सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे / छत्तीसगढ़ - सटोरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस , रवि देवांगन सहित 05 सटोरिये गिरफ्तार / छत्तीसगढ़ - देर रात घर मे घुसे दो युवक , नाबालिग के साथ करना चाहते थे गैंगरेप , फिर हुआ यह / 
बिलासपुर रेल मंडल में आज से दौड़ेगी देश की पहली एल्युमिनियम वैगन वाली मालगाड़ी , जाने क्या है खासियत

   cgwebnews.in   

बिलासपुर रेल मंडल में आज से दौड़ेगी देश की पहली एल्युमिनियम वैगन वाली मालगाड़ी , जाने क्या है खासियत

40.99

बिलासपुर
बिलासपुर 17 अक्टूबर 2022 -  बिलासपुर रेल मंडल को एक नई सौगात मिली है। अब यहां एल्युमिनियम वैगन वाली मालगाड़ी कोयला ढोएगी। भुवनेश्वर से 60 वैगन की खाली मालगाड़ी रविवार को रवाना हो गई। सोमवार की सुबह बिलासपुर पहुंचेगी। यहां आने के बाद इससे लदान होने लगेगा। यह देश की पहली एल्युमिनियम रैक वाली मालगाड़ी है। अब तक रेलवे में लोहे के वैगन को जोड़कर मालगाड़ी चलाई जाती है। मेक इन इंडिया के तहत बनाए गए इस रैक व लोहे के रैक में काफी अंतर है। जिसका लाभ रेलवे को मिलेगा।

भारतीय रेलवे ने आरडीएसओ, बास्को व हिंडाल्कों की मदद से यह रैक तैयार कराया है। इसका निर्माण ओडिशा के रायगड़ा जिला अंतर्गत दोरागुडा उत्कल एल्युमिना कैप्टिव पावर प्लांट में किया गया है। इस रैक का कोयले के माल लदान के लिए कोरबा क्लस्टर कोल साइडिंग के साथ ही अन्य कोल साइडिंग में लदान के लिए उपयोग किया जाएगा। यह रैक भारतीय रेलवे ने सबसे ज्यादा राजस्व अर्जित करने वाले जोन के बिलासपुर रेल मंडल को दिया है। जोन कोयला लदान में शुरू से शीर्ष पर रहा है।

एल्युमिनियम वैगन की सौगात मिलना बिलासपुर के लिए बड़ी उपलब्धि है। अब बिलासपुर रेल मंडल अधिक से अधिक लोडिंग कर सकता है। इस वैगन की खासियत है की इसमें लोहे से ज्यादा कोयला लोड किया सकता है। यह डिब्बे विशेष रूप से माल ढुलाई के लिए ही डिजाइन किए गए हैं। कम किए गए टीयर वेट से कार्बन फुटप्रिंट कम हो जाएगा। क्योंकि खाली दिशा में ईंधन की कम खपत और भरी हुई स्थिति में माल का अधिक परिवहन होगा।

समान दूरी और समान भार क्षमता के लिए यह सामान्य और इससे ईंधन की भी बचत होगी। इससे कार्बन उत्सर्जन भी कम होगा। यह रैक ग्रीन और कुशलतम रेलवे की अवधारणा को पूरा करेगा। रेलवे का मानना है की स्टील के बनी परंपरागत रैक में निकेल और कैडमियम की बहुत अधिक खपत होती है जो आयात से आता है। इससे देश की निर्भरता विदेशों पर बढ़ती है। एल्युमिनियम वैगनों के प्रसार के परिणामस्वरूप कम आयात होगा तथा स्थानीय एल्युमिनियम उद्योग के लिए बेहतर अवसर साबित होगा तथा इससे देश के विदेशों पर निर्भरता कम होगी।

ये है खासियत

- एल्युमिनियम रैक के सुपरस्ट्रक्चर पर कोई वेल्डिंग नहीं है, पूरी तरह लाकबोल्टेड हैं।

- सामान्य स्टील रैक से हल्की है और 180 टन अतिरिक्त भार ढो सकते हैं।

- परंपरागत रैक की तुलना में इसमें कम ईंधन की खपत होगी।

- एक एल्युमिनियम रैक 14 हजार 500 टन कम कार्बन उत्सर्जन करेगा।

- स्वचालित स्लाइडिंग प्लग दरवाजे लगे हैं।

- आसान संचालन के लिए लाकिंग व्यवस्था के साथ ही एक रोलर क्लोर सिस्टम से लैस है।

- सामान्य वैगन से एल्युमिनियम का एक वैगन 3.25 टन हल्का है।

- सामान्य रैक से 10 साल अधिक उम्र

रेलवे का दावा है की एल्युमिनियम रैक की रीसेल वैल्यू 80 प्रतिशत है। यह रैक सामान्य स्टील रैक से 35 प्रतिशत महंगी हैं, क्योंकि इसका पूरा सुपर स्ट्रक्चर एल्युमिनियम का है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एल्युमिनियम वैगन की उम्र सामान्य रैक से 10 साल ज्यादा है। इतना ही नहीं मरम्मत में भी कम खर्च है। इसमें जंग या घर्षण के प्रति अधिक प्रतिरोधी क्षमता है।
Category
देश ,  छत्तीसगढ़ ,  खेल  ,  व्यापार / व्यवसाय  ,  बॉलीवुड  ,  मध्य प्रदेश ,  उत्तर प्रदेश ,  देश विदेश ,  बिहार  ,  जांजगीर चाम्पा ,  रायपुर ,  बालोद ,  बलौदा बाजार ,  बलरामपुर ,  जगदलपुर ,  बेमेतरा ,  बीजापुर ,  बिलासपुर ,  दंतेवाडा ,  धमतरी ,  दुर्ग ,  गरियाबंद ,  गौरेला पेंड्रा मरवाही ,  जशपुर ,  कबीरधाम ,  कांकेर ,  कोंडागांव ,  कोरबा ,  बैकुंठपुर ,  महासमुंद ,  मुंगेली ,  नारायणपुर ,  रायगढ़ ,  राजनाँदगाँव ,  सुकमा ,  सूरजपुर ,  सरगुजा ,  झारखंड ,  उत्तराखंड ,  महाराष्ट्र ,  कोरिया ,  क्राइम ,  धर्म / ज्योतिष ,  मौसम ,  नई दिल्ली ,  सक्ती ,  सारंगढ़ बिलाईगढ़ ,  खैरागढ़ छुईखदान गंडई ,  मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर ,  मोहला मानपुर अम्बागढ़ ,  स्पॉन्सर्ड , 
Anil Tamboli
अनिल तम्बोली

Administrator

Contact
+91 9340270280 | +91 9827961864

Email : zee24ghante.janjgir@gmail.com

Add : Mahamaya Apartment , Main Road , SAKTI , 495689

BREAKING
सक्ती - एक और बड़ा क्रिकेट सटोरिया गिरफ्तार , राम मंदिर के पास से हुई गिरफ्तारी , खुलासा कल 12 बजे
https://free-hit-counters.net/